सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन
घर से निकलने से पहले तय कर लें अपना रास्ता
चंडीगढ़। शहर में 8 अक्तूबर को होने वाले मैराथन कार्यक्रम के चलते सुबह तीन घंटे कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट और नियंत्रित रहेगा। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस दौरान प्रभावित सड़कों से बचें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
सुबह 6:30 से 9:30 बजे तक लीजर वैली सेक्टर-10 से मटका चौक की ओर जाने वाला मार्ग प्रभावित रहेगा। इसके अलावा सेक्टर-16/17 लाइट पॉइंट की ओर दाएं मोड़, वहां से लायंस लाइट पॉइंट की ओर बाएं, शिवालिक व्यू होटल टर्न के सामने दाएं और फिर तिरंगा पार्क, सेक्टर-17 की ओर बाएं जाने वाले मार्ग पर भी यातायात प्रतिबंधित या डायवर्ट किया जाएगा।
घर से निकलने से पहले बना लें प्लान
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे सुबह इस रूट पर जाने से बचें। जरूरी यात्रा होने पर पहले ही वैकल्पिक रास्ता तय कर लें। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की भी अपील की गई है। यातायात की ताजा स्थिति के लिए लोग पुलिस के एक्स हैंडल
