‘बिग बॉस 20’ के घर में फिलहाल ‘डिबेट विद आसिफ’ चल रहा है, जहां घर के अंदर का पूरा माहौल न्यूज़ रूम में कन्वर्ट हो चुका है। यहां एक बार फिर से काजी सेंट्रिक मुद्दा है। इसी बीच कजी और स्काउट के बीच हाथआपाई वाली नौबत आ जाती है।

आसिफ न्यूज रूम में घर के लोगों को लेकर मजेदार न्यूज बनाया, जिसे सुनकर घर के सभी लोग हंस पड़े। आसिफ ने अपनी डिबेट में काजी के लॉलीपॉप वाले मुद्दे पर बहस करने के लिए उनके खिलाफ लव और कनिका का लेकर आए और वहीं काजी के सपोर्ट में बोलने के लिए लाए गए गुल्लू और मैरी कॉम। इसमें जहां कनिका और लव ने काजी के बयान को खींचकर उनपर निशाना बनाते हैं लेकिन गुल्लू ने ऐसे-ऐसे तर्क दिए कि लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए।
काजी और स्काउट के बीच जमकर बहस
इसके बाद काजी और स्काउट के बीच जमकर बहस हो जाती है। दोनों चड्डी को लेकर बहस शुरू कर देते हैं। हालांकि, इसी बीच काजी स्काउट से कहते हैं कि मैं जोकर बनकर प्राउड फील कर रहा हूं और स्काउट के इतने करीब आ जाते हैं कि वो पलट कर कहते हैं- अरे थूक क्यों रहा है? स्काउट अपना हाथ काजी की जैकेट में पोंछते हैं कि दोनों मे जमकर बहस हो जाती है और नौबत हाथापाई तक आ जाती है।
अमन को थाली के बैंगन हैं या नहीं, अरिश्फा और उदिति ने बताया
काजी और स्काउट की लड़ाई के बीच ने कुछ अपशब्द भी कहते हैं, जिसे सुनकर बाकी लोग इरीटेट होते दिख रहे हैं। काजी गुस्से में हैं और माही से पानी लाने को कहते हैं। आसिफ एक बार फिर से न्यूज रूम में पहुंचते हैं। इस बार अमन गांधी निशाने पर हैं और उनके फ्लिप करने को लेकर निशाना साधते हैं। आसिफ कहते हैं- पहली अमन काजी का मजाक उड़ाते थे और जब सलमान खान ने उनकी तारीफ की तो वे पलट गए। उन्होंने अमन को थाली के बैंगन हैं या नहीं ये बताने के लिए उदिति अरिश्फा, काजी और माही को बुालाया। इसमें अरिश्फा और उदिति ने अमन के सपोर्ट में कहा और वो जीत गईं। इसपर बिग बॉस ने अरिश्फा और उदिति को कैप्टंसी की अगली दावेदार बताया।
यंग के साथ-साथ आसिफ भी कैप्टंसी के दावेदार बने
अगली बहस में माही को लेकर बहस हुई और यंग के साथ-साथ आसिफ भी कैप्टंसी के दावेदार बने। यंग ने माही को दलबदलू कहा। माही ने भड़कते हुए कहा कि ये फॉलोअर्स फॉलोअर्स क्या कर रहे हैं- मेरे शो के बाद बनेंगे। न्यूज रूम की बहस के बाद भी स्काउट और काजी शांत नहीं होते। दोनों में बहस खत्म होने का नाम नहीं ले रहा और यंग स्काउट के साथ खड़े हो जाते हैं। माही काजी से कहती हैं- ये लोग बुलीज़ हैं इसपर वो कहते हैं- मैं बुलीज़ का दादा हूं।
काजी के लिए स्काउट खाना लेकर आते हैं
काजी लव से कहते हैं कि किचन से उनके लिए जो बना है वो ले आए। जब लव अंदर आती हैं तो स्काउट कहते हैं- तू क्यों आई और फिर वो खुद जाकर उन्हें खाना देते हैं। गुल्लू परेशान होते हैं कि सब्जी क्यों नहीं बनी, इसपर उदिति कहती हैं- कोई चॉपिंग के लिए नहीं है। गुल्लू ये आरोप लगाते हैं कि उदिति अपनी कैप्टंसी में काम नहीं करवा रही हैं और उन्हें काम बांटना पड़ेगा। लव गिल ने कहा- मुझे ऐसा लड़का पसंद है जो सोसायटी में फिट न हो यानी जो सोसायटी को दिखाने के लिए काम न करे, जिसको मेरे बिना सांस न आए, मेरे बिना तड़प जाए।
स्काउट की गर्लफ्रेंड शादी क्यों नहीं कर रहीं
स्काउट ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड शादी क्यों नहीं कर रहीं। आम्रपाली से वे कहते हैं- उसे अभी अपना नाम बनाना है। इसपर आम्रपाली कहती हैं- मैंने भी ऐसा ही किया था, नाम बन गया, लड़का चला गया।

