Home Box OfficeDrishyam 3 Box Office Collection

Drishyam 3 Box Office Collection

by BollywoodNewsAndMovie


48 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी फिल्म ‘दृश्यम 3’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई करते हुए अभिनेता अजय देवगन के करियर की दूसरी सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है।

रिलीज के महज 7 दिनों में फिल्म ने भारत में 245.50 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन कर लिया है। इसके साथ ही ‘दृश्यम 3’ ने अजय देवगन की ‘गोलमाल अगेन’ (205.69 करोड़) और ‘दृश्यम 2’ (239.67 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

अब घरेलू नेट कलेक्शन के मामले में यह केवल साल 2020 की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (279.59 करोड़) से पीछे है। दुनिया भर में फिल्म का कुल ग्रॉस कलेक्शन 383.60 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

7 दिनों में 383 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, देश फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 294.60 करोड़ रुपए रहा, जबकि ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 89 करोड़ रुपए जुटाए हैं। गांधी जयंती पर 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी।

इसके बाद शनिवार को 53.50 करोड़ और रविवार को 61 करोड़ रुपए की कमाई हुई। हालांकि, वर्किंग डेज शुरू होने पर सोमवार को कलेक्शन घटकर 21 करोड़ रुपए पर आ गया, लेकिन फिल्म की पकड़ बनी हुई है।

‘दृश्यम 2’ को पछाड़ा, फ्रैंचाइजी की सबसे सफल फिल्म

245.50 करोड़ रुपए नेट कलेक्शन के साथ ‘दृश्यम 3’ अब इस फ्रैंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इससे पहले साल 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ ने 239.67 करोड़ रुपए का लाइफटाइम बिजनेस किया था। वहीं, साल 2015 में रिलीज हुई इस सीरीज की पहली फिल्म ‘दृश्यम’ ने महज 67 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। 7वें दिन गुरुवार को फिल्म ने भारत में 13 करोड़ रुपए और ओवरसीज में 4 करोड़ रुपए अपने खाते में जोड़े हैं।

साल 2022 में आई 'दृश्यम 2' ने 239.67 करोड़ रुपए का लाइफटाइम बिजनेस किया था।

साल 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ ने 239.67 करोड़ रुपए का लाइफटाइम बिजनेस किया था।

अजय देवगन की टॉप फिल्मों में दूसरे नंबर पर पहुंची

लीड एक्टर के तौर पर अजय देवगन के करियर में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘तान्हाजी’ (279.59 करोड़) है। ‘दृश्यम 3’ अब 245.50 करोड़ रुपए के साथ दूसरे स्थान पर आ गई है। फिल्म ने ‘गोलमाल अगेन’ (205.69 करोड़), ‘टोटल धमाल’ (155.67 करोड़), ‘शैतान’ (145.64 करोड़) और ‘सिंघम रिटर्न्स’ (140.60 करोड़) को पछाड़ दिया है।

हालांकि, फिल्म ‘आरआरआर’ ने 782.20 करोड़ रुपए कमाए थे, लेकिन उसमें अजय देवगन का एक्सटेंडेड रोल था। ‘तान्हाजी’ का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ‘दृश्यम 3’ को करीब 34 करोड़ रुपए की और जरूरत है।

सोलो रिलीज का मिलेगा फायदा, ‘उडता तीर’ की टली रिलीज

‘दृश्यम 3’ के लिए दूसरा हफ्ता भी कमाई के लिहाज से काफी मजबूत रहने की उम्मीद है, क्योंकि सिनेमाघरों में इसके सामने कोई नई हिंदी फिल्म नहीं है। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की एक्शन कॉमेडी फिल्म ‘उडता तीर’ 9 अक्टूबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन ‘दृश्यम 3’ के कलेक्शन को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 23 अक्टूबर कर दी है। इससे ‘दृश्यम 3’ को सोलो रन का पूरा फायदा मिलेगा।

फिल्म दृश्यम 3 से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए-

मूवी रिव्यू-‘दृश्यम 3’:2 अक्टूबर का राज सब जानते हैं, असली खेल अब 23 जुलाई का, अजय देवगन की विजय वाली बाजी इस बार कितनी भारी पड़ी?

2 अक्टूबर का सच ‘दृश्यम’ के हर फैन को पता है। पाव भाजी, सत्संग, फिल्म और फिर विजय सलगांवकर का वो खेल, जिसने पुलिस को सालों तक उलझाए रखा, लेकिन इस बार कहानी सिर्फ 2 अक्टूबर पर नहीं रुकी है।

अब एक और तारीख सामने है- 23 जुलाई। आखिर उस दिन विजय कहां था? क्या हुआ था? और क्या इस तारीख के जरिए पुलिस विजय की बनाई पूरी कहानी को पलट सकती है? पूरा रिव्यू पढ़िए…



Source link

You may also like

Leave a Comment