Home Box Officeश्रीदेवी ने प्रोड्यूस की थी Nana Patekar की एक्शन फिल्म, Box Office पर रही डिजास्टर बाद में बनी कल्ट

श्रीदेवी ने प्रोड्यूस की थी Nana Patekar की एक्शन फिल्म, Box Office पर रही डिजास्टर बाद में बनी कल्ट

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरेटनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नाना पाटेकर भारतीय सिनेमा के एक ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने हीरो से लेकर खलनायक तक, कॉमिक से लेकर देशभक्ति वाले किरदार निभाए हैं। इस बीच उनकी एक फिल्म ऐसी भी थी जिसे भारतीय सिनेमा की फीमेल सुपरस्टार्स में से एक श्रीदेवी ने प्रोड्यूस की थी।

श्रीदेवी ने प्रोड्यूस की थी नाना पाटेकर की फिल्म

श्रीदेवी (Sridevi) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म दी है। शादी के बाद अपने पति बोनी कपूर के साथ मिलकर फिल्में भी प्रोड्यूस की थीं। जिनमें से एक थी शक्ति: द पावर (Shakti: The Power) जिसमें नाना पाटेकर ने अहम भूमिका निभाई थी।

karisma (4)

शक्ति: द पावर 2002 में रिलीज हुई थी और इसमें नाना पाटेकर (Nana Patekar) के साथ करिश्मा कपूर और संजय कपूर ने अहम किरदार निभाए थे।

बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी फिल्म

नाना पाटेकर की यह एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फ्लॉप रही थी लेकिन बाद में दर्शकों ने इस खूब सराहा और फिर यह एक कल्ट साबित हुई।

karisma

क्या है ‘शक्ति’ की कहानी?

फिल्म में करिश्मा कपूर का किरदार नंदिनी अपने पति शेखर और उनके छोटे बेटे के साथ कनाडा में रहती है। भारत में अपने गांव में अशांति की खबर मिलने पर, शेखर अपने परिवार के साथ वहां लौटता है। नंदिनी को जल्द ही पता चलता है कि शेखर के पिता, नरसिम्हा, एक ताकतवर और झगड़ालू परिवार के मुखिया हैं।

karisma (3)

हिंसा में शेखर की मौत हो जाने पर, नंदिनी अपने बेटे के साथ कनाडा लौटने का फैसला करती है। नरसिम्हा बच्चे को ले जाने की इजाजत नहीं देते, क्योंकि वे उसे परिवार का वारिस बनाना चाहते हैं।

karisma (2)

क्या नंदिनी अपने बेटे को इन सबसे बचा पाएगी? क्या वह गांव से भागने में कामयाब हो पाती है? या फिर मां-बेटे की किस्मत में कुछ और ही लिखा होता है? इन सवालों के जवाब फिल्म में ही मिलेंगे।

फिल्म के बारे में

‘शक्ति: द पावर’ 2002 रिलीज हुई एक एक्शन फिल्म है, जिसे कृष्णा वामसी ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में करिश्मा कपूर, नाना पाटेकर और संजय कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि शाहरुख खान, दीप्ति नवल, रितु शिवपुरी, अनुपम श्याम और प्रकाश राज ने सपोर्टिंग रोल निभाए हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment