Home Viralसांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल

सांड ने किया हमला, कार का बनाया कचुंबर; वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


सोचिए आप अपनी कार सड़क किनारे खड़ी करके आराम से खड़े हों और अचानक से एक खतरनाक और बड़ा सांड आपकी गाड़ी पर चढ़ जाए. वह भी इस तरह कि कार उसके सामने खिलौने जैसी नजर आने लगे. सुनने में यह किसी फिल्म का खतरनाक सीन लग सकता है, लेकिन सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में ऐसा ही हैरान कर देने वाला नजारा दिखाई देता है. वायरल वीडियो में सांड की ताकत देख हर कोई हैरान हो रहा है.

यह घटना स्पेन के टेंडिला की बताई जा रही है, जहां सड़क पर निकले एक सांड ने खड़ी कार को निशाना बना लिया. सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और सांड की ताकत के बारे में चर्चा कर रहे हैं.

सींगों से किया वार

वीडियो में एक काले रंग की कार सड़क किनारे खड़ी नजर आती है. तभी एक भारी-भरकम सांड कार के पिछले हिस्से पर चढ़ता दिखाई देता है. इसके बाद वह अपने सींगों और शरीर की ताकत से गाड़ी को धक्का देता नजर आता है. सांड का वजन और उसके वार इतने जोरदार दिखाई देते हैं कि उसकी वजह से कार भी पीछे जाने लगती है. वीडियो में इस कार के पास एक शख्स भी दिखाई देता है, ऐसा लगता है कि वह कार उसी के हैं और उसने अभी ही कार को पार्क किया था.

यह भी पढ़ें: बंदे ने फ्री में गाड़ी पार्किंग का लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो हो गया वायरल

सांड से बचता दिखा शख्स

वीडियो में नजर आ रहा व्यक्ति सांड की हरकतों के बीच अपनी सुरक्षा करने की कोशिश करता दिखाई देता है. यह समझ पाना बेहद मुश्किल है कि सांड ने इतनी बड़ी और भारी-भरकम गाड़ी को आखिर इतनी आसानी से किसी खिलौने जैसा उठा कैसे लिया. हालांकि यह अच्छी बात है कि वीडियो में किसी अन्य चीज या व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा है.

सांड की ताकत देखकर उड़ गए होश

इस वीडियो में सबसे चौंकाने वाली चीज ही सांड की शारीरिक ताकत है. आमतौर पर सड़क पर खड़ी कार को मजबूत और सुरक्षित माना जाता है, लेकिन जब इतना शक्तिशाली जानवर उस पर हमला करता है, तो स्थिति पूरी तरह बदल जाती है. सांड का कार पर चढ़ना और उसे सींगों से धक्का देना दिखाता है कि ऐसे जानवर के सामने सीधे खड़े होकर उसे रोकने की कोशिश करना कितना किसी खतरे से कम नहीं है.

क्या कमेंट्स कर रहे लोग?

वीडियो के कमेंट सेक्शन में केवल सांड की ताकत की ही चर्चा हो रही है. एक यूजर ने मजेदार अंदाज में कमेंट कर कहा कि सॉरी भाई आपकी कार वाले सांड के मारने पर इंश्योरेंस कवर नहीं करते. दूसरे यूजर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गजब है सांड की ताकत की एक कार को भी नहीं छोड़ा. एक यूजर ने तो यह भी कहा कि ऐसे जानवरों से बचकर रहना ही बेहतर होता है.

यह भी पढ़ें: जंतर-मंतर पर छोटे भाई को मिल गई बड़ी बहन, हो गया झगड़ा; वीडियो वायरल

 



Source link

You may also like

Leave a Comment