‘बिग बॉस 20’ के घर के भारी माहौल में काजी तौकीर ने पॉजिटिव एनर्जी का तड़का लगा दिया है। घर के अंदर काजी शेख वाले लुक में घूमते दिख रहे हैं।

‘बिग बॉस 20’ में कल हमने देखा कि एक बार फिर से आसिफ नयूज एंकरिंग करते दिखे और उन्होंने बताया कि बिग बॉस ने अपने ही घर में चोरी करवा दी है। उन्होंने ये भी बताया कि इसके पीछे एक खास वजह भी है।
‘बिग बॉस 20’ में कल हमने देखा कि किस तरह न्यूज़ रूम में हुई बहस के बाद काजी घर का मुद्दा बन गए। स्काउट से हुई बहस के बाद काजी की तबीयत भी खराब हो गई। अब आज एक बार फिर से आसिफ न्यूज एंकरिंग करते दिख रहे हैं।
आसिफ कहते हैं, ‘दोस्तों नमस्कार, बीबी न्यूज में आप सबका फिर से स्वागत है। आज बिग बॉस के घरवाले किसी भुखमरी से पीड़ित गांव वाले बिलखते बच्चों की तरह नजर आए। बिग बॉस ने दिन दहाड़े करवाई अपने ही घरों में चोरी। लेकिन बिग बॉस की मंशा कुछ और ही थी।’
एक्टर आगे कहते हैं, ‘बिग बॉस ने इन तीन कुख्यात गैंगस्टर को बुलाया अपने घर में करने। सबसे पहले यंग डीएनए अपने पतले हाथों से सामान चुराने में लगे लेकिन वो कुछ ही सामान उठा पाए क्योंकि उनकी पैंट नीचे गिर रही थी।’ उन्होंने खुद का नाम लेते हुए कहा, ‘फिर आसिफ खान गए सामान लेने औऱ वो भी मोटे पेट के चलते थोड़ा ही सामान उठा पाए। इसके बाद अंदर गईं पंजाब की अभिनेत्री शहनाज गिल, माफ कीजिएगा लव गिल, जो चादर पर उड़ती हुई नजर आई।’
‘बिग बॉस’ ने कैप्टंसी के के लिए घरवालों से प्रेफरेंस पूछा, जिनमें से उन्हें सभी घरवालों को 1 से 7 के बीच रैंकिंग करनी थी, जसिमें से 1 मतलब है सबसे फेवरेट। ये सवाल बिग बॉस ने लव ने यंग से कहा- आपने पहले हफ्ते बतौर कैप्टंसी काम करा तो कोई किसी को दिक्कत नहीं आई। वहीं आसिफ के लिए कहा- आसिफ जी आपको चीजों को शॉर्ट करने के लिए टाइम लगता है। उन्होंने कहा- कनिका जो लोगों को नायालक समझती हैं। तभी कनिका ने कहा- अपनी आंखों को कष्ट क्यों देख रही मुझे देखकर।

