Home Box OfficeDhurandhar The Revenge के गानों ने किया कमाल, ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुआ एल्बम, Bollywood Hindi News

Dhurandhar The Revenge के गानों ने किया कमाल, ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुआ एल्बम, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज ने तो बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था ही, लेकिन अब फिल्म के गानों ने भी एक बड़ा कमाल कर दिया है।

रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया है और अब फिल्म जल्द ही ग्रैमी की दौड़ में शामिल हो सकती है। दरअसल, खबर आ रही है कि अपकमिंग म्यूजिक गाला इवेंट में फिल्म शामिल हो सकती है। टी-सीरीज और बी62 स्टूडियोज ने ऑफिशियली घोषणा की है कि फिल्म के पूरे म्यूजिक एल्बम को पॉपुलर ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल किया गया है।

ये गानें हुए शामिल

यह कैम्पेन कंपोजर शाश्वत सचदेव के काम पर स्पॉटलाइट डालता है, जिसमें ट्रैक्स में ‘फिर से’, ‘आरी आरी’ और ‘जाइए सजना’ जैसे ट्रैक शामिल हैं। यह कैंपेन फिल्म के संगीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का मौका देता है। हालांकि, सबमिशन से ग्रैमी नॉमिनेशन नहीं मिलते हैं।

नॉमिनेशन पाने के लिए एंट्रीज को रिकॉर्डिंग एकेडमी की एलिजब्लिटि रिक्वायरमेंट्स को पूरा करना होगा और उसके वोटिंग प्रोसेस से गुजरना होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक धुरंधर: द रिवेंज कई कैटेगरी में कैंपेन करेगी जिसमें विजुअल मीडिया के लिए बेस्ट कंपाइलेशन साउंडट्रैक भी शामिल है। फिल्म के कई गानों को अलग-अलग कैटेगरी में कंसीड्रेशन के लिए भी भेजा गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिर से को बेस्ट सॉन्ग रिटन फॉर विज़ुअल मीडिया कैटेगरी में शामिल किया गया है, जबकि जान से गुजरते हैं और कन्हैया को बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में जगह मिली है।

आरी आरी एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस में शामिल

वहीं आरी आरी को बेस्ट एशियन पॉप म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी में सबमिट किया गया है।

धुरंधर द रिवेंज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च 2026 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने भारत में नेट 1149 करोड़ और ग्रॉस 1813 करोड़ की कमाई की थी। वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म ने 3200 करोड़ कमाए थे।

फिल्म की स्टार कास्ट

फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा और दानिश पंदोर थे। इसके अलावा यामी गौतम का फिल्म में स्पेश कैमियो था।

वहीं फिल्म के पहले पार्ट में अक्षय खन्ना भी थे जो दूसरे पार्ट में नहीं थे।

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखें फिल्म

धुरंधर द रिवेंज जियो हॉटस्टार पर अवेलेबल है। इसके अलावा धुरंधर द रिवेंज रॉ एंड अनदेखा नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल है। नेटफ्लिक्स पर फिल्म रॉ है बिना किसी कट के तो अगर आप चाहते हैं कि थिएटर में जो आपने मिस किया है, उसे देखना है तो आप ये रॉ फिल्म देख सकते हैं क्योंकि थिएटर में तो कई कट्स के बाद मूवी दिखाई गई थी।





Source link

You may also like

Leave a Comment