Home Box OfficeDrishyam 3 Box Office: खतरे में ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, 8 दिनों में 1.07Cr लोगों ने देख ली अजय देवगन की फिल्‍म – drishyam 3 the conclusion box office collection day 8 ajay devgn film to beat hanuman ansh enters 400 crore club with 1 crore footfall

Drishyam 3 Box Office: खतरे में ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, 8 दिनों में 1.07Cr लोगों ने देख ली अजय देवगन की फिल्‍म – drishyam 3 the conclusion box office collection day 8 ajay devgn film to beat hanuman ansh enters 400 crore club with 1 crore footfall

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन की ‘दृश्‍यम 3’ ने 8वें द‍िन भी धुआंधार कमाई की है। यह जहां अब वर्ल्‍डवाइड 400 करोड़ क्‍लब में शाम‍िल हो गई है, वहीं शनिवार को ‘हनुमान अंश’ की कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ सकती है। इतना ही नहीं, आठ द‍िनों में भारत में 1.07 करोड़ से अध‍िक दर्शक स‍िनेमाघरों में यह फ‍िल्‍म देख चुके हैं।

Drishyam 3 the conclusion Box Office Day 8
Drishyam 3 Box Office: खतरे में ‘हनुमान अंश’ का रिकॉर्ड, 8 दिनों में 1.07Cr लोगों ने देख ली अजय देवगन की फिल्‍म
अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर आठवें दिन भी जमकर धूम मचाई है। अपने दूसरे शुक्रवार को फिल्‍म की कमाई में जहां 11.53% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं इसने दो बड़े माइलस्‍टोन भी छू लिए हैं। पहली तो फिल्‍म वर्ल्‍डवाइड ₹400 करोड़ क्‍लब में शामिल हो गई है, वहीं भारतीय सिनेमाघरों में आठ दिनों में 1.07 करोड़ से अध‍िक दर्शकों ने यह फिल्‍म देख ली है। यही नहीं, अब ‘हनुमान अंश’ की वर्ल्‍डवाइड कमाई को पछाड़ने के लिए इसे महज ₹21 करोड़ की कमाई और करनी है, जो यह 9वें दिन शनिवार को आसानी से कर लेगी। अभ‍िषेक पाठक के डायरेक्‍शन में बनी इस क्राइम-थ्र‍िलर के पास अब अजय देवगन की सबसे बड़ी बॉलीवुड हिट ‘तान्‍हाजी’ का रिकॉर्ड तोड़ने का भी मौका है। जिस रफ्तार से कमाई हो रही है, ‘दृश्‍यम 3’ यह कारनामा रविवार तक आसानी से कर लेगी।

‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन‘ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था और अच्‍छी बात यह रही है कि फ‍िल्‍म ने निराश नहीं किया। शानदार ओपनिंग वीकेंड और विदेशों में जबरदस्त बिजनेस के दम पर इसने सात दिनों में ही ‘सिंघम अगेन’ की लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया। फिल्‍म का बजट ₹110 करोड़ बताया जा रहा है। इस लिहाज से यह देश में 8 दिनों में ही ₹150 करोड़ का शुद्ध मुनाफा कमा चुकी है, जो लागत की तुलना में 136.36% प्रॉफिट है।