Home Hollywoodविद्युत जामवाल के मुरीद हुए WWE फाइटर कोडी रोड्स, फ‍िटनेस देख एंड्रयू शुल्‍ज बोले- वो इंडिया के जैकी चेन हैं – wwe fighter cody rhodes praise vidyut jammwal seeing his fitness andrew schulz called him jackie chan of india

विद्युत जामवाल के मुरीद हुए WWE फाइटर कोडी रोड्स, फ‍िटनेस देख एंड्रयू शुल्‍ज बोले- वो इंडिया के जैकी चेन हैं – wwe fighter cody rhodes praise vidyut jammwal seeing his fitness andrew schulz called him jackie chan of india

by BollywoodNewsAndMovie


विद्युत जामवाल की फ‍िटनेस के कायल तो हम सब हैं, लेकिन अब उनके मुरीदों में WWE फाइटर कोडी रोड्स का नाम भी जुड़ गया है। उन्‍होंने ‘स्‍ट्रीट फाइटर’ से हॉलीवुड डेब्‍यू कर रहे व‍िद्युत की जमकर तारीफ की है। कॉमेड‍ियन एंड्रयू शुल्‍ज ने तो व‍िद्युत को ‘इंडिया का जैकी चेन’ कह द‍िया है।

cody rhodes praise vidyut jamwal fitness
विद्युत जामवाल के मुरीद हुए WWE फाइटर कोडी रोड्स, फ‍िटनेस देख एंड्रयू शुल्‍ज बोले- वो इंडिया के जैकी चेन हैं
बॉलीवुड एक्‍टर विद्युत जामवाल इन दिनों अपने हॉलीवुड डेब्‍यू ‘स्‍ट्रीट फाइटर’ को लेकर चर्चा में हैं। एक्शन स्टार विद्युत जामवाल की फिटनेस के वैसे तो हम सब कायल हैं, लेकिन अब मशहूर अमेरिकी WWE फाइटर कोडी रोड्स भी उनके मुरीद हो गए हैं। पॉपुलर वीडियो गेम फ्रेंचाइजी ‘स्ट्रीट फाइटर’ के लाइव-एक्शन रीबूट में विद्युत का अंदाज देख कोडी रोड्स ने उनकी जमकर तारीफ की है। एक्‍टर ने फिल्‍म में योग मास्टर और योद्धा धलसिम का किरदार निभाया है। रेसलर कोडी रोड्स और कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ज ने विद्युत को ‘इंडिया का जैकी चेन’ बताया है।

विद्युत जामवाल जबरदस्‍त मार्शल आर्टिस्‍ट भी हैं। ‘स्ट्रीट फाइटर’ में धलसिम के किरदार में रंगने के लिए उन्‍होंने खूब मेहनत की भी की है। हाल ही उन्‍होंने अपने एक इंटेंस वर्कआउट का वीडियो भी शेयर किया था। इसमें वह कलारीपयट्टू से जुड़ा कठिन एक्सरसाइज करते नजर आए। जबकि फिल्‍म से जुड़े एक हालिया इवेंट में 45 साल के एक्‍टर ने 15 मिनट सांस रोककर और 20 मिनट तक बिना पलक झपकाकर सबको दंग कर दिया था।