Home Hollywoodथाई एक्‍टर पर भारतीय संस्‍कृति के अपमान का आरोप, फोर्थ नट्टावाट ने ‘बॉलीवुड’ की नकल कर उड़ाया मजाक, भड़के लोग – thai actors fourth nattawat gemini norawit faces racism allegations mocked indian dance gestures apologise after backlash

थाई एक्‍टर पर भारतीय संस्‍कृति के अपमान का आरोप, फोर्थ नट्टावाट ने ‘बॉलीवुड’ की नकल कर उड़ाया मजाक, भड़के लोग – thai actors fourth nattawat gemini norawit faces racism allegations mocked indian dance gestures apologise after backlash

by BollywoodNewsAndMovie


थाई एक्टर फोर्थ नट्टावाट और जेमिनी नोरावित को गेम शो में ‘बॉलीवुड हीरो’ के अंदाज की नकल करने के बाद भारतीय फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ा। सोशल मीडिया पर भारतीय संस्कृति को स्टीरियोटाइप तरीके से दिखाने की आलोचना के बीच दोनों एक्टर्स ने माफी मांगी।

Thai actors Fourth Nattawat and Gemini Norawit apologise
थाई एक्टर्स फोर्थ नट्टावाट और जेमिनी नोरावित ने भारतीय फैंस से माफी मांगी
थाईलैंड के एक्‍टर और ‘माई स्कूल प्रेसिडेंट’ फेम फोर्थ नट्टावाट विवादों में फंस गए हैं। उन्‍हें और उनके को-स्टार जेमिनी नोरावित हाल ही एक गेम शो में पहुंचे थे। वहां उन्‍होंने ‘बॉलीवुड हीरोज’ के अंदाज में कुछ डांस मूव्‍स दिखाए। अब सोशल मीडिया पर शोर मचा हुआ है कि फोर्थ ने बढ़ा-चढ़ाकर कुछ भद्दे इशारे और डांस मूव्स किए, जो हमारी भारतीय संस्कृति का मखौल उड़ाने जैसा है। लिहाजा यूजर्स भड़क गए हैं। फोर्थ नट्टावाट पर ‘लिंगभेद’ (रेसिज्म) के आरोप लग रहे हैं। शो का वीडियो क्‍लिप जहां खूब सर्कुलेट हो रहा है, वहीं फोर्थ और जेमिनी की आलोचना हो रही है। हालांकि, इस बीच, फोर्थ ने X पर पोस्ट कर माफी भी मांग ली है। जबकि जेमिनी ने भी शुक्रवार, 9 अक्टूबर की सुबह बयान जारी कर अपनी हरकतों के लिए खेद जताया है।

यह पूरा विवाद उस समय शुरू हुआ, जब फोर्थ और जेमिनी ‘ए थाई लेट-नाइट शो’ में शामिल हुए थे। शो को कतान्यू सवांगश्री होस्ट कर रहे थे। गेम के दौरान फोर्थ की आंखों पर पट्टी बंधी थी और उन्हें ‘बॉलीवुड हीरो’ का अंदाजा लगाना था। जेमिनी बिना शब्दों का इस्तेमाल किए उन्हें हिंट दे रहे थे। इस दौरान दोनों के हाव-भाव और फोर्थ के बढ़ा-चढ़ाकर किए गए ‘डांस मूव्स’ को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे। भारतीय फैंस का कहना है कि यह हिंदुस्‍तान की संस्कृति और डांस को इस तरह दिखाना सही नहीं है।