Home Box Office65वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, शनिवार को फिल्म पर हुई धनवर्षा

65वें दिन Hanuman Ansh पर बरसी नीम करोली बाबा की कृपा, शनिवार को फिल्म पर हुई धनवर्षा

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई डिवोशनल फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत की थी। इसके बाद दो हफ्तों तक फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी बनी रही लेकिन तीसरे हफ्ते से मूवी की कमाई में बढ़त दर्ज की गई।

कमाई की रफ्तार पकड़ने के बाद फिल्म ने अब थिएटर्स में 2 महीने पूरे कर लिये हैं। आइए जानते हैं 65वें दिन यानी शनिवार को फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है?

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 65

सैकनिल्क के मुताबिक, डिवोशनल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर 10 लाख रुपये के साथ ओपनिंग की थी। दो हफ्तों तक फिल्म ने लाखों में ही कमाई की जिसके बाद तीसरे हफ्ते से फिल्म ने कमाई की रफ्तार पकड़ी।

ansh (2)

65वें दिन की बात करें तो फिल्म ने शनिवार को अब तक 1.11 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह कमाई 1,413 शोज और 23% ऑक्यूपेंसी के साथ हुई है। इस कलेक्शन के साथ हनुमान अंश (Hanuman Ansh) का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 330.29 करोड़ रुपये और ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 390.08 करोड़ रुपये हो गया है।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 65- 1.11 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 330 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 390.08 करोड़ रुपये

दुनियाभर में हनुमान अंश ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

ansh

हनुमान अंश के बारे में

हनुमान अंश बायोग्राफिकल फिल्म है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर बनी है। इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी अहम किरदारों में हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment