Home Viral‘अरे गांधी जी, कहां भाग रहे हैं?’ CJP प्रोटेस्ट का वायरल VIDEO – gandhi look protester runs delhi police cjp protest viral tstf

‘अरे गांधी जी, कहां भाग रहे हैं?’ CJP प्रोटेस्ट का वायरल VIDEO – gandhi look protester runs delhi police cjp protest viral tstf

by BollywoodNewsAndMovie


सफेद धोती, चश्मा और हाथ में लाठी… गांधी जी का हुलिया बनाए एक शख्स सड़क पर तेजी से दौड़ रहा है. पीछे दिल्ली पुलिस के जवान भी दौड़ लगा रहे हैं. इसी बीच किसी की आवाज आती है, ‘अरे गांधी जी, कहां भाग रहे हैं?’ दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है. वीडियो में शख्स की लाठी गिर जाती है, लेकिन उसकी दौड़ जारी रहती है. यह वीडियो कनॉट प्लेस में पालिका बाजार के पास का बताया जा रहा है.

वीडियो में एक शख्स सफेद धोती पहने, चश्मा लगाए और हाथ में लाठी लेकर भागता दिखाई देता है. उसने महात्मा गांधी का हुलिया लिया हुआ है. उसके पीछे दिल्ली पुलिस के जवान भी दौड़ते नजर आते हैं. इसी दौरान वीडियो में किसी को कहते सुना जा सकता है, ‘अरे गांधी जी, कहां भाग रहे हैं?’

यह भी पढ़ें: किसी को घसीटा, किसी को टांगकर ले गई… प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पकड़ा

दौड़ते समय शख्स के हाथ से लाठी गिर जाती है. इसके बावजूद वह आगे बढ़ता रहता है. आगे सीढ़ियां दिखाई देती हैं और शख्स दूसरी तरफ चला जाता है. पूरा नजारा किसी फिल्म के भागमभाग वाले सीन जैसा लगता है. 

CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का ऐलान किया था. दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी थी. इसके बावजूद समर्थकों के जुटने की आशंका को देखते हुए राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई गई. पुलिसकर्मियों और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ कई जगह बैरिकेडिंग की गई. प्रदर्शन के दौरान लोगों को हिरासत में लेने और उन्हें बसों में बैठाकर ले जाने के वीडियो भी सामने आए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन, पुलिस ने सैकड़ों प्रदर्शनकारियों को किया डिटेन

देखें वीडियो

प्रदर्शनकारियों ने अपनाए अलग-अलग तरीके

प्रदर्शन के लिए कुछ लोग अलग-अलग अंदाज में पहुंचे थे. किसी के हाथ में अनोखे पोस्टर थे, तो किसी ने खास हुलिया ने आ सकेगी.बनाया था. इसी बीच गांधी जी के लुक वाले शख्स का वीडियो चर्चा में आ गया.वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. 

—- समाप्त —-



Source link

You may also like

Leave a Comment