Home ViralJioHotstar पर बिना ऐड के देख सकेंगे मूवी और वेब सीरीज? वायरल हुई ट्रिक, जानें कैसे करती है काम

JioHotstar पर बिना ऐड के देख सकेंगे मूवी और वेब सीरीज? वायरल हुई ट्रिक, जानें कैसे करती है काम

by BollywoodNewsAndMovie


दावा किया जा रहा है कि इस तरीके से मूवी या शो देखते समय बीच में आने वाले ऐड हटाए जा सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी बिना बिना खर्च किए मूवी और वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो इस ट्रिक को आजमा सकते हैं. हालांकि, संभव है कि यह JioHotstar ऐप का टेक्लिकल कोई बग हो, जिसे कंपनी बाद में ठीक कर दे. फिलहाल, इस ट्रिक के काम करने की पक्की पुष्टि नहीं हुई है.

JioHotstar पर ऐड हटाने के लिए क्या करें?

सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही जानकारी के मुताबिक, इस ट्रिक को आजमाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करने होंगे.

  1. JioHotstar खोलें: सबसे पहले ऐप में वह मूवी या वेब सीरीज चलाएं, जिसे आप देखना चाहते हैं.
  2. वीडियो की टाइमलाइन पर जाएं: वीडियो चलते समय स्क्रीन पर टैप करें. अब नीचे एक पट्टी दिखाई देगी, जिसकी मदद से वीडियो को आगे या पीछे किया जा सकता है.
  3. वीडियो को आगे बढ़ाएं: अब इस पट्टी को पकड़कर वीडियो के आखिरी हिस्से की तरफ ले जाएं. वायरल ट्रिक में टाइमलाइन को आखिरी विज्ञापन ब्रेक से भी आगे ले जाने की बात कही जा रही है.
  4. वीडियो बंद कर दें: अगर आखिरी हिस्से में विज्ञापन शुरू हो जाए, तो बैक बटन दबाकर वीडियो से बाहर आ जाएं.
  5. वीडियो दोबारा चलाएं: अब उसी मूवी या शो को फिर से शुरू करें. अगर शुरुआत में विज्ञापन आए, तो उसे पूरा चलने दें.
  6. ऐड आ रहे हैं या नहीं, यह जांचें: अब देखें कि वीडियो के बीच में विज्ञापन दिखाई दे रहे हैं या नहीं.

इस ट्रिक को शेयर करने वाले लोगों का दावा है कि ऐसा करने से वीडियो के बीच में आने वाले ऐड गायब हो सकते हैं. हालांकि, यह तरीका सभी यूजर्स के लिए काम करेगा, इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

आखिर इस ट्रिक से ऐड कैसे हट सकते हैं?

इसकी सही वजह अभी साफ नहीं है. हो सकता है कि वीडियो को आगे करने और दोबारा चलाने के दौरान ऐप में कोई तकनीकी गड़बड़ी हो जाए, जिससे विज्ञापन सही तरीके से न दिखें.

हालांकि, JioHotstar ने इस तरीके को ऐड हटाने का आधिकारिक तरीका नहीं बताया है. इसलिए यह दावा करना सही नहीं होगा कि इस ट्रिक से सभी विज्ञापन हट जाएंगे.

क्या हमेशा काम करेगी यह ट्रिक?

जरूरी नहीं है. अगर यह तरीका ऐप की किसी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से काम कर रहा है, तो कंपनी अपडेट के जरिए इसे ठीक कर सकती है. ऐसे में यह ट्रिक आगे काम करना बंद कर सकती है.

अगर आप बिना बार-बार विज्ञापन देखे मूवी और वेब सीरीज देखना चाहते हैं, तो JioHotstar के सब्सक्रिप्शन प्लान की जानकारी भी देख सकते हैं. प्लान लेने से पहले यह जरूर जांच लें कि उसमें विज्ञापनों को लेकर क्या नियम हैं.

फिलहाल, इस वायरल ट्रिक को लेकर कोई पक्की पुष्टि नहीं है. इसलिए इसे आजमाने पर विज्ञापन हट ही जाएंगे, ऐसा मानकर न चलें.

ये भी पढ़ें: AI मिरर बनेगा आपका पर्सनल स्टाइलिस्ट, बताएगा कपड़ों का स्टाइल, बिना इंटरनेट भी करेगा काम



Source link

You may also like

Leave a Comment