Home ViralLalitpur News:अवैध शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, वीडियो वायरल – Women Take To The Streets Against Illicit Liquor; Video Goes Viral

Lalitpur News:अवैध शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, वीडियो वायरल – Women Take To The Streets Against Illicit Liquor; Video Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


तालबेहट। क्षेत्र में अवैध रूप से बिक रही शराब के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को गांव की महिलाओं ने एक अवैध शराब विक्रेता महिला के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जारी हुआ, जिससे पुलिस और आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया।

वायरल वीडियो में महिलाएं अवैध शराब बिक्री का विरोध करती दिख रही हैं। एक महिला झोपड़ी में आग लगाने की धमकी दे रही है। वहीं, एक अन्य महिला घड़े से उस पर पानी डालती नजर आ रही है। दूसरे वीडियो में महिलाएं और बच्चे सड़क पर शराब की पन्नियां फोड़ते दिखे। मजदूरी वर्ग की महिलाएं इस समस्या से काफी परेशान हैं। उनका आरोप है कि पुरुष मजदूरी की कमाई शराब पर खर्च कर देते हैं। इससे परिवारों में लड़ाई-झगड़े होते हैं। पुलिस और आबकारी विभाग की ढिलाई के कारण यह समस्या बढ़ रही है।

विभागों में हड़कंप

वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस और आबकारी महकमे में हड़कंप मच गया। वीडियो में महिलाओं का आक्रोश स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। संवाद न्यूज एजेंसी इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। हालांकि, वीडियो के वायरल होने से संबंधित विभागों में हलचल अवश्य देखी गई।



Source link

You may also like

Leave a Comment