‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया. अजय देवगन छा गए हैं. ये फिल्म अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. ‘दृश्यम 3’ ने ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (279 करोड़) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. दूसर शनिवार को फिल्म की कमाई में ग्रोथ देखने को मिली. आइए नजर डालते हैं फिल्म ने दूसरे शनिवार को कितना कलेक्शन किया है.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे शनिवार को 26.50 करोड़ की कमा कर ली है. फिल्म को 14,903 शोज मिले और 29.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. इसी के साथ फिल्म ने 286.50 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने 343.80 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. इसी साथ फिल्म ने 2026 में रिलीज हुई ‘बॉर्डर 2’ और ‘मिर्जापुर’ को भी बुरी तरह पछाड़ दिया है. ‘बॉर्डर 2’ ने 17.75 करोड़ कमाए थे. ‘मिर्जापुर’ ने 13.50 करोड़ कमाए थे. इसी के साथ फिल्म 2026 में रिलीज हुई फिल्मों की लिस्ट में दूसरे शनिवार को सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेकंड हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है.
फिल्म को ओवरसीज मार्केट में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने नौंवे दिन 8 करोड़ कमाए और 103 करोड़ का टोटल ओवरसीज कलेक्शन कर लिया है. वर्ल्डवाइड फिल्म न 446.80 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
फिल्म न पहले दिन 62 करोड़ का बिजनेस किया था. दूसरे दिन फिल्म न 53.50 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म को रविवार का फायदा मिला और फिल्म ने 61 करोड़ का बिजनस किया. चौथे दिन फिल्म ने 21 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 19.50 करोड़ का बिजनेस किया. छठे दिन फिल्म का कलेक्शन 15.50 करोड़ रहा. सातवें दिन फिल्म ने 13 करोड़ का बिजनेस किया. पहले हफ्ते में फिल्म ने 245.50 करोड़ कमाए. आठवें दिन फिल्म ने 14.50 करोड़ का बिजनेस किया.
ये भी पढ़ें- 39 साल बाद ‘मिस्टर इंडिया’ वाले लुक में दिखे अनिल कपूर, बोले- ‘चोर बाजार से खरीदी थी जैकेट’
फिल्म को अभिषेक पाठक ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में श्रेया सरन, जयदीप अहलावत, तबु, प्रकाश राज, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव जैसे स्टार्स हैं. फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 28 मिनट है. फिल्म को फैंस ने काफी पसंद किया. इस फिल्म में पहले अक्षय खन्ना भी नजर आने वाले थे. लेकिन उन्होंने फिल्म शूटिंग से कुछ समय पहले ही छोड़ दी थी.
‘दृश्यम 3’ से पहले दो पार्ट आ चुके हैं. फिल्म का पहला पार्ट 2015 में रिलीज हुआ था. वहीं फिल्म का दूसरा पार्ट 2022 में रिलीज हुआ था. दोनों पार्ट्स काफी पसंद किया गया था.
