Home Box OfficeDrishyam 3 And The Vvaan Box Office Collection On Saturday Total Earning Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

Drishyam 3 And The Vvaan Box Office Collection On Saturday Total Earning Hanuman Ansh – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन की अदाकारी वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। वीकएंड पर इसके कलेक्शन में एक बार फिर उछाल आया है। इसकी रिलीज के बाद ‘द वन’ की कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है। ‘हनुमान अंश’ की कमाई में भी उछाल आया है। जानिए सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है।

 





drishyam 3 and the vvaan box office collection on Saturday total earning Hanuman Ansh

द वन
– फोटो : इंस्टाग्राम-@sidmalhotra


कितना हुआ ‘द वन’ का कलेक्शन?

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की अदाकारी वाली फिल्म अब बॉक्स ऑफिस पर काफी सुस्त हो गई है। फिल्म को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। इसकी कमाई लाखों में सिमट गई थी, वीकएंड पर इसकी कमाई में मामूली सुधार हुआ है। शनिवार को इसने एक करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 67.35 करोड़ रुपये हो गया है।

कार्यक्रम में सितारों का जलवा: पत्नी गौरी के साथ नजर आए आमिर खान, रणवीर-कृति ने शानदार लुक से लूटी महफिल


drishyam 3 and the vvaan box office collection on Saturday total earning Hanuman Ansh

हनुमान अंश
– फोटो : यूट्यूब


‘हनुमान अंश’ ने लगाई छलांग

  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ एक बार फिर कमबैक करती दिख रही है।
  • बीते दिनों इसकी कमाई में भारी गिरावट देखने को मिली थी, मगर अब एक बार फिर इसकी कमाई में उछाल आया है।
  • इस फिल्म को रिलीज हुए 65 दिन हो गए हैं।
  • इसके बावजूद फिल्म करोड़ों में कमाई कर रही है।
  • शनिवार को इसने 2.45 करोड़ रुपये की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 331.63 करोड़ रुपये हो गया है। 


drishyam 3 and the vvaan box office collection on Saturday total earning Hanuman Ansh

दृश्यम 3
– फोटो : एक्स


‘दृश्यम 3’ की बढ़ी कमाई

अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरन और प्रकाश राज की अदाकारी वाली फिल्म ‘दृश्यम 3’ दो अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही इसने बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बनाया हुआ है। फिल्म लगातार शानदार कमाई कर रही है। पहले हफ्ते में इसने 245.50 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद शुक्रवार को इसने 14.50 करोड़ रुपये कमाए। शनिवार को इसने 26.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसकी कुल कमाई 286.50 करोड़ रुपये हो गई है।


drishyam 3 and the vvaan box office collection on Saturday total earning Hanuman Ansh

दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू
– फोटो : अमर उजाला


‘दृश्यम 3’ ने दुनियाभर में कितना कमाया?

  • ‘दृश्यम 3’ ने भारत के साथ दुनियाभर में अपना दबदबा बनाए रखा है।
  • फिल्म का भारत में ग्रॉस कलेक्शन 343.80 करोड़ रुपये हो गया है। 
  • नौवें दिन फिल्म ने ओवरसीज 8 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • इस तरह से इस फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 446 करोड़ रुपये हो गया है।




Source link

You may also like

Leave a Comment