Home Viralअब अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता, यूट्यूबर एल्विश यादव से बातचीत का वीडियो वायरल, Bihar Hindi News

अब अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता, यूट्यूबर एल्विश यादव से बातचीत का वीडियो वायरल, Bihar Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


जदयू विधायक अनंत सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। अब अनंत सिंह और यूट्यूबर एल्विश यादव के बीच बातचीत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि एल्विश यादव ने अनंत सिंह को मुंबई आने का आमंत्रण दिया है। 

मोकमा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में हैं। अब बाहुबली कहे जाने वाले अनंत सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर काफी चर्चा में है। दरअसल इस वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि जदयू विधायक और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव के बीच मोबाइल पर वीडियो कॉल से बातचीत हुई है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि अनंत सिंह और एल्विश यादव के बीच बातचीत हुई है। दावा किया जा रहा है कि अनंत सिंह से बातचीत में एल्विश यादव ने कहा है कि वो वह जब भी बिहार आएंगे तो उनसे मिलेंगे। इतना ही नहीं दावा यह भी किया जा रहा है कि एल्विश यादव ने अनंत सिंह को मुंबई आने का भी न्योता दिया है।

अपने निराले अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले अनंत सिंह का एक और वीडियो कुछ दिनों पहले भी काफी वायरल हुआ था। इस वीडियो में अनंत सिंह बिस्तर पर लेटकर तिलक करवाते नजर आए थे। वीडियो में नजर आया था कि अनंत सिंह पेट के बल बिस्तर पर लेटे हुए हैं और एक पुजारी उन्हें तिलक लगा रहे हैं।

आपको बता दें कि इसी महीने की 23 तारीख को बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए मतदान होना निर्धारित है। इन सीटों में स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। जदयू चार सीटों पर चुनाव लड़ रहा है। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में अनंत सिंह के रुख ने चुनावी मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है और राजग के भीतर एकजुटता की चुनौती सामने ला दी है। दरअसल इस सीट से जदयू ने नीरज कुमार को अपना प्रत्याशी बनाया है लेकिन विधायक अनंत सिंह ने जनसुराज प्रत्याशी अनुज सिंह को समर्थन कर दिया है।

अनंत सिंह खुलकर नीरज कुमार के विरोध में आ गए हैं और अनुज के लिए प्रचार भी करते नजर आए थे। जदयू के दो नेताओं के बीच विवाद बढ़ता देख केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने अनंत सिंह से मुलाकात कर विवाद सुलझाने की कोशिश की थी। मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि अनंत सिंह को विधानसभा चुनाव के दौरान कुछ शिकायतें थीं। उनका आरोप था कि विधानसभा चुनाव में उनके खिलाफ प्रचार किया गया, लेकिन पार्टी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई। ललन सिंह ने कहा था कि अब अनंत सिंह सार्वजनिक तौर पर नीरज कुमार के खिलाफ बयान नहीं देंगे।





Source link

You may also like

Leave a Comment