Home Viral‘इधर आओ! कूड़ा क्यों डाला वहां..’ अंधेरे में सड़क पर कचरा फेंक रहा शख्स अचानक आई आवाज से घबराया; Video

‘इधर आओ! कूड़ा क्यों डाला वहां..’ अंधेरे में सड़क पर कचरा फेंक रहा शख्स अचानक आई आवाज से घबराया; Video

by BollywoodNewsAndMovie


स्वच्छ भारत अभियान और स्मार्ट सिटी की निगरानी का असर अब रात के अंधेरे में भी साफ नजर आने लगा है। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा-1 में एक शख्स रात के सन्नाटे में सड़क किनारे कचरा फेंककर जा रहा था, तभी अचानक लाउडस्पीकर से गूंजी आवाज ने उसे चौंका दिया। घबराए शख्स ने तुरंत अपना फेंका हुआ कचरा उठा लिया। यह पूरा वाकया सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

एक्स पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को एक्स पर @GreaterNoidaW नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में एक शख्स दीवार के पास कचरे से भरी पॉलीथिन फेंककर जाने लगा। तभी स्मार्ट सिटी सीसीटीवी कैमरे से जुड़े स्पीकर से भारी आवाज गूंजी- “कूड़ा यहां से उठाओ… हेलो! भाई, इधर आओ, इधर आओ… कूड़ा क्यों डाला वहां पे? उठाओ इसको!” सड़क पर सन्नाटा था। अचानक खुद को संबोधित करती आवाज सुनकर शख्स पूरी तरह भौचक्का रह गया। वह इधर-उधर देखने लगा कि आवाज कहां से आ रही है। तभी दोबारा चेतावनी दी गई- “सुबह चालान कटेगा आपका, सर आ गए आप कैमरे में… कूड़ा उठाओ वहां से भाई, अभी उठा लो।” चालान और कैमरे में कैद होने की बात सुनते ही शख्स घबरा गया। वह तुरंत वापस लौटा, अपना फेंका हुआ कचरा उठाया और वहां से चला गया।  

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। लोग हंसते-हंसते कह रहे हैं कि “स्मार्ट सिटी का कमाल”, “अब रात को भी कचरा फेंकने की हिम्मत नहीं”, और “चालान का डर ही सबसे बड़ा सबक।” कई यूजर्स ने इसे स्वच्छता के प्रति जागरूकता का अच्छा उदाहरण बताया। कुछ ने सवाल भी उठाया कि क्या शख्स ने कचरा सही जगह डाला या फिर कहीं और फेंक दिया, लेकिन वीडियो में वह कम से कम सड़क से उठाकर ले जाता नजर आता है। सोशल मीडिया पर वायरल इस क्लिप ने लोगों को याद दिलाया कि अंधेरे का फायदा उठाकर गलत काम करने का जमाना अब खत्म होता जा रहा है। चाहे दिन हो या रात, कैमरे और स्पीकर जागरूक हैं। शख्स का घबराकर कचरा उठाना कई लोगों के लिए सबक बन गया है- गलती हो जाए तो सुधारने में देर न करें। स्वच्छ भारत का सपना तभी साकार होगा जब हर नागरिक खुद जिम्मेदार बने।

खुले में कचरा यानी बीमारी का कारण

यह घटना ग्रेटर नोएडा जैसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में सीसीटीवी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की उपयोगिता को रेखांकित करती है। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए कैमरे सिर्फ निगरानी नहीं, बल्कि तुरंत हस्तक्षेप का जरिया भी बन रहे हैं। खुले में कचरा फेंकना न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि बीमारियों का कारण भी बनता है। 


गौरतलब है कि, इससे पहले भी वायरल हो चुके वीडियो में लोगों के सिविक सेंस पर सवाल उठे हैं। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

ज़ीरो सिविक सेंस का एक और Video Viral, दुकान में डिस्प्ले में लगे फर्नीचर पर ही आराम फरमाने लगे ये लोग





Source link

You may also like

Leave a Comment