Home ViralVideo: रणवीर सिंह का गरबा वीडियो वायरल, नीता अंबानी संग जमकर थिरके ‘धुरंधर’ एक्टर

Video: रणवीर सिंह का गरबा वीडियो वायरल, नीता अंबानी संग जमकर थिरके ‘धुरंधर’ एक्टर

by BollywoodNewsAndMovie


बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह हाल ही में मुंबई में स्वदेश ईरोस (Swadesh Eros) की पहली एनिवर्सरी के मौके पर आयोजित खास इवेंट ‘देवी शक्ति’ में शामिल हुए. इस दौरान वो ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. नवरात्रि से पहले रणवीर गरबा के रंग में रंगे दिखे. 

‘देवी शक्ति’ इवेंट से रणवीर सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सामने आए इस वीडियो में रणवीर को नीता अंबानी के साथ गरबा करते हुए देखा जा सकता है. दोनों का ये अंदाज फैंस को पसंद आ रहा है. रणवीर के डांस मूव्स और उनकी एनर्जी फैंस का दिल जीत रही है.

कैसा है रणवीर सिंह का लुक?

इस इवेंट के लिए रणवीर सिंह ने पिंक कलर का एथनिक आउटफिट चुना. उन्होंने फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वाली जैकेट के साथ मैचिंग कुर्ता और सफेद बॉटम्स पहने थे. 

Video: रणवीर सिंह का गरबा वीडियो वायरल, नीता अंबानी संग जमकर थिरके 'धुरंधर' एक्टर

टिंटेड सनग्लासेस और अपने सिग्नेचर डायमंड स्टड्स के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया. रणवीर का ये स्टाइलिश अंदाज भी लोगों का ध्यान खींच रहा है.

दो बेटियों के पिता हैं रणवीर सिंह

बता दें कि रणवीर सिंह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. वो हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने 19 सितंबर 2026 को दूसरी बेटी को जन्म दिया. इससे पहले, साल 2024 में कपल ने अपनी पहली बेटी का स्वागत किया था.

ये हैं रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म

वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म ‘प्रलय’ में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन जय मेहता कर रहे हैं, जो फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे हैं. ये जय मेहता की बतौर निर्देशक पहली फिल्म है. फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. इसकी कहानी एक ऐसे भविष्य के मुंबई शहर पर आधारित है, जहां दुनिया पूरी तरह बदल चुकी है.





Source link

You may also like

Leave a Comment