Home Box OfficeBox Office Collection Drishyam 3 Crosses 300 Crore Hanuman Ansh Sees Another Surge The Vvan Slows Down – Entertainment News: Amar Ujala

Box Office Collection Drishyam 3 Crosses 300 Crore Hanuman Ansh Sees Another Surge The Vvan Slows Down – Entertainment News: Amar Ujala

by BollywoodNewsAndMovie


इन दिनों ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है। एक बार फिर ‘हनुमान अंश’ की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है। वहीं ‘द वन’ अब आखिरी सांसें गिनती दिख रही है। जानिए आज इन सभी फल्मों ने कितना कलेक्शन किया है। 

‘द वन’ गिन रही आखिरी सांसें? 

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन’ वीकएंड होने के बावजूद अब काफी सुस्त कमाई कर रही है। फिल्म 25 सितंबर को रिलीज हई थी और इसे सिनेमाघरों में सजे 17 दिन हो गए हैं। आज रविवार को इसने 85 लाख की कमाई की है। इसके साथ इसका टोटल कलेक्शन 68.20 करोड़ हो गया है। 





Box Office Collection Drishyam 3 Crosses 300 Crore Hanuman Ansh Sees Another Surge The Vvan Slows Down

हनुमान अंश
– फोटो : इंस्टाग्राम@hombalefilms


‘हनुमान अंश’ की फिर बढ़ी कमाई 

  • फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई थमने का नाम नहीं ले रही है।
  • एक बार फिर इसकी कमाई में बढ़ोतरी हुई है।
  • रिलीज के 66 दिन बाद भी इसकी कमाई जारी है।
  • आज रविवार को ‘हनुमान अंश’ ने 2.15 करोड़ की कमाई की है।
  • इसके साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 333.78 करोड़ हो गया है।
  • फिल्म को वीकएंड का भी फायदा मिला है। 


Box Office Collection Drishyam 3 Crosses 300 Crore Hanuman Ansh Sees Another Surge The Vvan Slows Down

दृश्यम 3
– फोटो : सोशल मीडिया


‘दृश्यम 3’ कर रही बॉक्स ऑफिस पर राज 

अजय देवगन, जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरन और प्रकाश राज की फिल्म ‘दृश्यम 3’ 2 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के बाद से ही फिल्म शानदार कमाई कर रही है।

आज रविवार को फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 18.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ फिल्म ने कुल 304.80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं फिल्म ने वर्ल्डवाइड 446.80 करोड़ की कमाई कर ली है। 

देर रात तक इन सभी फिल्मों की कमाई के आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।  

ये भी पढ़ें- रामायण: रणबीर कपूर की फिल्म की रिलीज डेट का एलान, मेकर्स ने दी जानकारी; जानें कब से कर सकेंगे एडवांस बुकिंग




Source link

You may also like

Leave a Comment