Home Box Officeअक्षय कुमार का वो गोल्डन दशक, जब बॉक्स ऑफिस पर छा गई थीं उनकी ये 5 दमदार फिल्में

अक्षय कुमार का वो गोल्डन दशक, जब बॉक्स ऑफिस पर छा गई थीं उनकी ये 5 दमदार फिल्में

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

Akshay Kumar’s Best Movies from 2010’s on OTT: अक्षय कुमार की साल 2010 से 2019 के बीच की 5 सबसे बेहतरीन फिल्में. यहां जानिए उन फिल्मों के नाम और उनकी पूरी डिटेल जिन्हें आप ओटीटी पर देख सकते हैं.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने 2010 से 2019 के बीच एक से बढ़कर एक फिल्में दीं. इस दशक में उन्होंने अपनी कॉमेडी और एक्शन वाली इमेज से आगे बढ़कर जासूसी थ्रिलर, देशभक्ति, ऐतिहासिक युद्ध और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का दम दिखाया. उनकी कुछ फिल्मों ने मनोरंजन के साथ समाज को एक जरूरी संदेश भी दिया. अगर आप OTT पर अक्षय कुमार की बेहतरीन फिल्में देखने का प्लान बना रहे हैं, तो 2010 के दशक की ये 5 फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

साल 2013 में आई फिल्म स्पेशल 26 नीरज पांडे के डायरेक्शन में बनी एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है. यह फिल्म 1987 की मशहूर ओपेरा हाउस डकैती पर आधारित है, जिसमें फर्जी सीबीआई ऑफिसर बनकर रेड मारी जाती है. अक्षय कुमार, अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी की एक्टिंग काफी पसंद की गई थी. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म बेबी एक हाई ऑक्टेन एस्पियोनाज थ्रिलर फिल्म है. इसमें अक्षय कुमार ने काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट के अंडरकवर एजेंट अजय सिंह राजपूत का रोल निभाया है. वह अपनी टीम के साथ देश को आतंकी हमलों से बचाने के लिए खुफिया मिशन चलाते हैं. यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राजा कृष्ण मेनन के डायरेक्शन में बनी फिल्म एयरलिफ्ट साल 2016 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म 1990 में कुवैत इराक युद्ध के समय हुए दुनिया के सबसे बड़े एवैक्यूएशन पर आधारित है. अक्षय कुमार ने इसमें बिजनेसमैन रंजीत कत्याल का रोल निभाया है, जो कुवैत में फंसे 1 लाख 70 हजार भारतीयों को सुरक्षित निकालते हैं. यह फिल्म यूट्यूब और जियोसिनेमा पर उपलब्ध है.

साल 2012 में आई फिल्म ओएमजी ओह माय गॉड उमेश शुक्ला के डायरेक्शन में बनी एक सोशल सटायर फिल्म है. इसमें परेश रावल ने कांजी लालजी मेहता का रोल निभाया है, जो दुकान टूटने पर भगवान के खिलाफ केस कर देता है. अक्षय कुमार ने इसमें भगवान श्रीकृष्ण का मॉडर्न रूप निभाया था. यह फिल्म नेटफ्लिक्स और जियोसिनेमा पर देख सकते हैं.

श्री नारायण सिंह के डायरेक्शन में बनी फिल्म टॉयलेट एक प्रेम कथा साल 2017 में रिलीज हुई थी. यह फिल्म ग्रामीण भारत में सैनिटेशन और टॉयलेट की समस्या पर बनी एक सोशल कॉमेडी ड्रामा है. अक्षय कुमार और भूमि पेडनेकर की यह फिल्म सोशल मैसेज देने में पूरी तरह सफल रही थी. इसे आप जी5 और नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

You may also like

Leave a Comment