Home Box Office66वें दिन Hanuman Ansh की हुई चांदी, नीम करोली बाबा की कृपा से Box Office पर छापे करोड़ों

66वें दिन Hanuman Ansh की हुई चांदी, नीम करोली बाबा की कृपा से Box Office पर छापे करोड़ों

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। हालांकि पहले दो महीने तक फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म ने कमाई की जबरदस्त रफ्तार पकड़ी।

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर सिर्फ 10 लाख रुपये के साथ शुरुआत की थी। दो हफ्तों तक फिल्म ने लाखों में ही कलेक्शन किया लेकिन तीसरे हफ्ते से फिल्म ने करोड़ों में कलेक्शन करना शुरू किया और अब इसने थिएटर्स में 2 महीने पूरे कर लिये हैं।

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 66

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को अब तक 2.43 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। इसके पहले फिल्म ने शनिवार को 2.45 करोड़ रुपये और शुक्रवार को 1.20 करोड़ रुपये कमाए थे।

66वें दिन के कलेक्शन के साथ हनुमान अंश (Hanuman Ansh) ने टोटल नेट इंडिया कलेक्शन में 334.06 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन में 294.47 करोड़ रुपये कमाए।

ansh (3)

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 66- 2.43 करोड़ रुपये

नेट इंडिया कलेक्शन- 334.06 करोड़ रुपये

ग्रॉस इंडिया कलेक्शन- 394.47 करोड़ रुपये

सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट के साथ बनी हनुमान अंश ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की है। फिल्म वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

ansh (2)

हनुमान अंश के बारे में

‘हनुमान अंश’ एक बायोपिक फिल्म है। इसे विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया है। यह नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित विशाल चतुर्वेदी की किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर बनी है। इसमें शोभिनव सत्या और चंदन आनंद मुख्य भूमिकाओं में हैं, वहीं अनिल रस्तोगी, पूर्णिमा तिवारी, सुगंधा मल्होत्रा, भगवानदास पटेल और नेहा परांजपे भी अहम किरदारों में हैं।



Source link

You may also like

Leave a Comment