Home ViralBulandsehar News: चलती गाड़ियों की छत पर बैठे युवक और बच्चों का वीडियो वायरल, Bulandsehar Hindi News

Bulandsehar News: चलती गाड़ियों की छत पर बैठे युवक और बच्चों का वीडियो वायरल, Bulandsehar Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bulandsehar News: रविवार को सोशल मीडिया पर चलती गाड़ियों की छत पर बैठे युवक और बच्चों का वीडियो तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो नगर के स्याना-गढ़ स्टेट हाईवे का बताया जा रहा है। वीडियो में कुछ युवक और बच्चे चलती गाड़ियों की छत पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ पुलिसकर्मी भी गाड़ियों के साथ चलते नजर आ रहे हैं। हालांकि, ‘हिंदुस्तान’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो को लेकर लोगों के बीच चर्चा शुरू हो गई। वीडियो में चलती गाड़ियों की छत पर बैठे व खड़े युवक और बच्चों को देखकर सड़क सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी रामनारायण सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





Source link

You may also like

Leave a Comment