Home ViralBareily News: फॉरच्यूनर-स्कॉर्पियो सवार लड़के-लड़कियों में सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल, Bareily Hindi News

Bareily News: फॉरच्यूनर-स्कॉर्पियो सवार लड़के-लड़कियों में सड़क पर मारपीट, वीडियो वायरल, Bareily Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Bareily News: बरेली के पीलीभीत बाईपास रोड पर शनिवार रात फॉरच्यूनर और स्कॉर्पियो से पहुंचे दो गुटों के बीच मारपीट हुई। वीडियो में दो युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करती और कुछ युवक एक युवक को पीटते नजर आए। वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बारादरी पुलिस आरोपियों की पहचान और विवाद की वजह पता लगाने के लिए वीडियो और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Bareily News: पीलीभीत बाईपास पर माई बार हेडक्वार्टर के सामने शनिवार रात हुई घटना बारादरी पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी

दो गुटों के बीच सड़क पर मारपीट

बरेली, मुख्य संवाददाता। पीलीभीत बाईपास रोड पर शनिवार रात फॉरच्यूनर और स्कॉर्पियो से पहुंचे दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई। गाड़ियों से उतरते ही पहले दो युवतियां आपस में भिड़ गईं और एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं। वहीं, चार-पांच युवकों ने एक युवक को सड़क पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। सरेराह हुई मारपीट का वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

माई बार हेडक्वार्टर के सामने शनिवार रात हुई इस घटना में वायरल हो रहे दो मिनट 42 सेकेंड के वीडियो में दो युवतियां एक-दूसरे के बाल पकड़कर खींचती और मारपीट करती नजर आ रही हैं। वहीं, कुछ दूरी पर चार-पांच युवक एक युवक को घेरकर जमीन पर गिराकर पीट रहे हैं। बताया जा रहा है कि के गुट फॉरच्यूनर और दूसरा स्कॉर्पियो से पहुंचा था। हालांकि, उनके बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। बारादरी पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने के साथ ही विवाद की वजह पता लगाने में जुटी है। घटना की जानकारी के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦पीलीभीत बाईपास पर मारपीट की घटना कब हुई?−

यह घटना शनिवार रात माई बार हेडक्वार्टर के सामने हुई।

✦वायरल वीडियो में क्या दिखाई दिया?+

✦बारादरी पुलिस घटना की जांच के लिए क्या कर रही है?+





Source link

You may also like

Leave a Comment