Home Viralग्रेटर नोएडा में डिलीवरी ऑर्डर को लेकर भिड़े राइडर, युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

ग्रेटर नोएडा में डिलीवरी ऑर्डर को लेकर भिड़े राइडर, युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

by BollywoodNewsAndMovie


ग्रेटर नोएडा में ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते सड़क पर मारपीट में बदल गया। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के पास डिलीवरी राइडरों के बीच जमकर हाथापाई हुई। इस दौरान कुछ लोगों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। खुद को बचाने के लिए युवक सोसाइटी के अंदर घुस गया, जहां सुरक्षा गार्डों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है।

यह घटना 10 अक्टूबर रात की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, टाटा यूरेका पार्क सोसाइटी के पास ऑनलाइन ऑर्डर लेकर जाने को लेकर डिलीवरी राइडरों के बीच कहासुनी हो गई। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में मामला बढ़ गया और लोग एक-दूसरे से मारपीट करने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने विवाद शांत कराने की कोशिश की, लेकिन स्थिति बिगड़ती चली गई।

युवक को दौड़ाकर पीटा

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में सड़क पर दो पक्षों के बीच झगड़ा होता दिखाई दे रहा है। कुछ लोग एक युवक के पीछे दौड़ते हैं और उसे घेरकर पीटने लगते हैं। हमले से बचने के लिए युवक सोसाइटी के अंदर चला जाता है। इस दौरान वहां तैनात सुरक्षा गार्ड बीच में आकर उसे बचाने और दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश करते नजर आते हैं। घटना की सूचना मिलने पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मारपीट में शामिल लोगों को हिरासत में लिया। हालांकि, विवाद के दौरान किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस ने हिरासत में लेकर की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, मामला ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी को लेकर राइडरों के बीच हुए आपसी विवाद से जुड़ा है। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति शांत कराई और मारपीट करने वाले लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में डिलीवरी राइडरों के बीच हुए इस विवाद की जमकर चर्चा है।

यह भी पढ़ें:

SDRF के जांबाज ने बचाई गंगा में डूबते शख्स की जान, हरिद्वार का रेस्क्यू Video हो रहा वायरल

ज़ीरो सिविक सेंस का एक और Video Viral, दुकान में डिस्प्ले में लगे फर्नीचर पर ही आराम फरमाने लगे ये लोग 





Source link

You may also like

Leave a Comment