Home ViralKanpur News:युवक और पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, वीडियो वायरल – Attempt To Run Car Over Youth And Police; Video Goes Viral

Kanpur News:युवक और पुलिस पर कार चढ़ाने की कोशिश, वीडियो वायरल – Attempt To Run Car Over Youth And Police; Video Goes Viral

by BollywoodNewsAndMovie


कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के हरजिंदर नगर चौराहे पर शनिवार देर रात हिट एंड रन की घटना होते-होते बची। तेज रफ्तार एक्सयूवी सवार चालक ने बाइक सवार युवक और पुलिसकर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। घटना में सभी बाल-बाल बच गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

जानकारी के अनुसार, एक्सयूवी चालक ने तेज रफ्तार में कार भगाकर युवक को कुचलने का प्रयास किया। युवक ने किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद चालक एयरफोर्स गेट की ओर से कार मोड़कर तेज रफ्तार में हरजिंदर नगर चौराहे पहुंचा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने कार रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने उन पर भी गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की। इसके बाद वह तेज रफ्तार में एनटू रोड की ओर भाग निकला। बताया जा रहा है कि कार हरजिंदर नगर के एक व्यापारी की है, जिसे उसका बेटा चला रहा था। कार में उसका एक साथी भी मौजूद था। चालक के नशे में होने की बात सामने आ रही है। थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लिया गया है। कार नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।

कार पर 1,500 रुपये के चार चालान हैं, जिनकी कुल राशि छह हजार रुपये है। इनमें तेज रफ्तार, सीट बेल्ट न लगाने समेत यातायात नियमों के उल्लंघन के चालान शामिल हैं। इनमें से एक हजार रुपये का एक चालान जमा किया जा चुका है।



Source link

You may also like

Leave a Comment