Home Viralतालिबान के हाथों में INSAS नहीं, बेल्जियम की FN FNC राइफल! वायरल तस्वीर से क्यों हुआ भ्रम?

तालिबान के हाथों में INSAS नहीं, बेल्जियम की FN FNC राइफल! वायरल तस्वीर से क्यों हुआ भ्रम?

by BollywoodNewsAndMovie


Last Updated:

क्या तालिबान के पास भारतीय INSAS राइफल है? सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लेकर मेजर अमित बंसल ने बताया सच. जानिए, तस्वीर में दिख रही राइफल FN FNC क्यों बताई जा रही है.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

तालिबान के हाथों में INSAS नहीं, बेल्जियम FN FNC राइफल! वायरल तस्वीर से भ्रम?Zoom

Image Source: @ShadowIND_IN / ‘X’ Social Media

नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान के सुरक्षा बलों के हाथों में दिख रही एक राइफल की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है. इसे भारतीय INSAS 1B1 राइफल बताया जा रहा है. राइफल में काले रंग के हिस्से और पारदर्शी मैगजीन दिखाई देने के कारण कई लोग इसे भारत में बनी INSAS राइफल मान रहे हैं. हालांकि, मेजर अमित बंसल ने इस दावे पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा है कि तस्वीर में दिख रही राइफल INSAS नहीं, बल्कि बेल्जियम की FN FNC है.

मेजर अमित बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर बताया कि अफगानिस्तान में तालिबान के हाथों में दिखाई दे रही राइफल भारतीय INSAS नहीं, बल्कि बेल्जियम में बनी FN FNC राइफल है. उन्होंने कहा कि तालिबान इस राइफल के साथ अक्सर पारदर्शी मैगजीन का इस्तेमाल करता है. INSAS और FN FNC की बनावट में कई समानताएं हैं, इसलिए दोनों राइफलों को लेकर भ्रम हो सकता है.



Source link

You may also like

Leave a Comment