Home Viral‘लाओ, मेरा दूध वापस करो’, दूध लेकर जा रहे बाइकर को सांड ने दौड़ाया, सड़क से पेट्रोल पंप तक हुई रेस – bulls chases biker carrying milk containers people cannot stop laughing

‘लाओ, मेरा दूध वापस करो’, दूध लेकर जा रहे बाइकर को सांड ने दौड़ाया, सड़क से पेट्रोल पंप तक हुई रेस – bulls chases biker carrying milk containers people cannot stop laughing

by BollywoodNewsAndMovie


Bekabu Saand: दूध लेकर जा रहे दूधिया के पीछे एक सांड ऐसा पड़ता है कि बेचारे के छक्के छुड़ा देता है। बंदे को समझ नहीं आ रहा होता कि आखिर सांड पीछे क्यों पड़ा है। इंटरनेट ने गेस लगाते हुए कहा कि सांड जरूर दूध वापस मांगने के लिए बाइकर के पीछे पड़ा होगा।

Bull Chases Biker Carrying Milk
दूध लेकर जा रहे बाइकर पर सांड का हमला
सांड का हमला वैसे भी खतरनाक होता है। ऐसे में अगर वह सड़क पर किसी को दौड़ा ले, तब बचना और भी मुश्किल होता है। मगर इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो में दूध वाला बाइक पर होता है। जिसे देखते ही सांड बेकाबू हो जाता है और दूध वाले को दौड़ा लेता है। दूध वाला भागा-भागा पेट्रोल पंप की ओर दौड़ता है। लेकिन सांड उसका वहां भी पीछा नहीं छोड़ता।

सांड ने बाइकर को दौड़ाया

सांड ने बाइकर को दौड़ाया

बाइक पर दूध के कंटेनर लटकाए जा रहे बाइकर को देखकर सांड अपना आपा खो देता है। वह पूरे दम-खम से बाइकर को दौड़ाता है। लेकिन बात जान-माल की होती है, ऐसे में बाइकर भी अपनी पूरी जान लगाकर भागता है। वह लगातार चिल्ला भी रहा होता है। इस बीच सड़क से पीछा करते-करते सांड पेट्रोल पंप तक पहुंच चुका होता है। लेकिन बंदा किसी तरह पेट्रोल पंप से भी आनन-फानन में भाग खड़ा होता है।

बाइकर के साथ क्या हुआ होगा?

बाइकर के साथ क्या हुआ होगा?

वीडियो के अंतिम हिस्से तक इस लड़ाई का कोई निर्णायक मोड़ नजर नहीं आता। लेकिन प्रैक्टिक्ल तौर पर बाइक की रफ्तार के सामने सांड रेस की लड़ाई नहीं जा सकता। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि बाइकर भाग पाने में सफल रहा होगा! लेकिन इस छोटी-सी क्लिप ने इंटरनेट को कुछ पलों के लिए हंसने पर मजबूर कर दिया। यूजर पीछा करने वाले सांड पर जमकर टिप्पणी कर रहे हैं।

दूध वापस करो!

दूध वापस करो!

कमेंट सेक्शन में यूजर्स एक ओर जहां इस बहस में उलझे हैं कि वीडियो में दिख रहा पशु गाय है या सांड। तो वहीं दूसरी ओर यह भी मुद्दा उठ रहा है कि गाय अपना दूध वापस मांग रही है। एक यूजर ने लिखा कि वह एक सांड है। और उसने बाइक को गलत समझा है। और उसका कुछ… अधूरा काम बाकी है। दूसरे यूजर ने कहा कि हमें हॉर्स पावर के बजाय काऊ पावर मापना शुरू करना होगा।

बाइक वाले की शामत!

​