Home Bigg Boss 20Bigg Boss 20 : अरिशफा खान ने कह दी ऐसी बात की भड़क गईं मैरी कॉम, बोलीं- ऐसे बच्चे मेरे पास…, Bollywood Hindi News

Bigg Boss 20 : अरिशफा खान ने कह दी ऐसी बात की भड़क गईं मैरी कॉम, बोलीं- ऐसे बच्चे मेरे पास…, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


बिग बॉस का एक प्रोमो सामने आया है जिसमें अरिशफा खान और मैरी कॉम के बीच बहस होती दिखती है। लेकिन इस बीच मैरी को काफी गुस्सा आ जाता है।

बिग बॉस 20 शो जैसे-जैसे आगे बढ़ता जा रहा है, वैसे-वैसे शो में हंगामे बढ़ते जा रहे हैं। अब शो में सब एक-दूसरे से भिड़ने में लगे हुए हैं। अब शो का नया प्रोमो आया है जिसमें एक बेइज्जती टास्क होता है और यहां कंटेस्टेंट्स को एक-दूसरे की बेइज्जती करनी है, उनके नेगेटिव पॉइंट्स बताने हैं क्योंकि ये नॉमिनेशन टास्क है।

मैरी को आया अरिशफा पर गुस्सा

अब प्रोमो में दिखाया जाता है कि अरिशफा खान, मैरी कॉम को लेकर बोलती हैं कि वो खुद का दिमाग नहीं यूज करती हैं।अरिशफा की बात सुनकर मैरी को गुस्सा आ जाता है। वह बोलती हैं कि ऐसा आप नहीं बोल सकती हैं कि मैं किसके साथ रहूं और किसके साथ नहीं। मुझे समझाने की जरूरत नहीं है।

मैरी ने क्या कहा

मैरी को फिर बहुत गुस्सा आता है और वह बोलती हैं कि ऐसे बच्चे मेरे पास बहुत हैं।

फिर होती है लव गिल और कनिका मान की लड़ाई। लव, कनिका को बोलती हैं कि ये सेल्फिश हैं। इस पर कनिका बोलती हैं कि आप नलायक हैं तो आप बिल्कुल वैसे ही बात करती हैं। इसके बाद ये दोनों भिड़ जाती हैं और एक-दूसरे पर चिल्लाने लगती हैं।

काजी और स्काउट की लड़ाई

इसके बाद काजी तौकीर और स्काउट के बीच लड़ाई। स्काउट बोलते हैं कि काजी भाई ने बोला, सोजा नहीं तो तुझे सुला दूंगा। इस पर काजी बोलते हैं ऐ बकवास मत कर ज्यादा समझा ना।

स्काउट बोलते हैं ऐ हल्ला मत कर। इसके बाद काजी सीधा स्काउट के सामने आ जाते हैं गुस्से में और चिल्लाकर बोलते हैं आजा। दोनों की लड़ाई ज्यादा गंभीर हो जाती है कि घरवालों को बीच में आना पड़ता है।

इसके बाद कनिका और यंग आमने-सामने आते हैं। दोनों एक-दूसरे के खिलाफ बोलते हैं और फिर ये लड़ाई बढ़ जाती है।

नकुल हुए शो से बाहर

हाल ही में शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बनकर आए नकुल धुल को लेकर खबर आई है कि नकुल और गुल्लू की शो में लड़ाई हुई और लड़ाई बाद में इतनी बढ़ जाती है कि दोनों के बीच फिजिकल फाइट हो जाती है। इस वजह से नकुल को शो से बाहर कर दिया है।

वहीं एक पोस्ट वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि नकुल ने ये सब प्री प्लान किया था। ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि नकुल ने जानबूझकर ये लड़ाई प्लान की थी इस शो से बाहर आने की, लेकिन इसमें उन्हें देरी हो गई और अब जाकर उन्होंने ऐसा किया।

कौन हैं नकुल

नकुल के बारे में बता दें कि वह फरीदाबाद, हरियाणा से हैं और उन्हें ऑनलाइन मिट्ठू डॉन कहा जाता है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। नकुल ने इंजीनियरिंग की है, लेकिन उन्होंने अपना करियर डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में बनाया।





Source link

You may also like

Leave a Comment