Home Box OfficeHanuman Ansh Box Office Collection Day 67: हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 67वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 67: हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 67वें दिन कमाए इतने करोड़ रुपये

by BollywoodNewsAndMovie


बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्में कुछ ही हफ्तों में दम तोड़ देती हैं, लेकिन ‘हनुमान अंश’ की कहानी कुछ अलग नजर आ रही है। रिलीज के दो महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों को आकर्षित कर रही है। विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी इस भक्ति आधारित फिल्म ने सोमवार, 12 अक्टूबर को अपने 67वें दिन अनुमानित 1.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 335.59 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है,

जबकि दुनियाभर में इसकी ग्रॉस कमाई करीब 435.37 करोड़ रुपये हो चुकी है। फिल्म की इस सफलता के बीच निर्माता अनूप्रिया नागर की भी खूब चर्चा हो रही है। महज 21 साल की उम्र में फिल्म की कामयाबी में योगदान देने के लिए अभिनेता संजय दत्त ने उनकी तारीफ की है।

67वें दिन भी सिनेमाघरों में टिकी ‘हनुमान अंश’

7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘हनुमान अंश’ ने शुरुआत में भले ही धीमी रफ्तार पकड़ी हो, लेकिन बाद के हफ्तों में इसकी कमाई ने सबको चौंका दिया। फिल्म ने लंबे समय तक बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए रखी है। 12 अक्टूबर को 67वें दिन भी फिल्म ने अनुमानित 1.11 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk के अनुसार, इसका भारत में घरेलू ग्रॉस कलेक्शन 396.23 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 435.37 करोड़ रुपये हो चुका है।

हफ्ते-दर-हफ्ते कैसे बढ़ती गई फिल्म की कमाई?

‘हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस यात्रा में सबसे दिलचस्प मोड़ इसके शुरुआती हफ्तों के बाद आया। फिल्म ने पहले सप्ताह में करीब 1.08 करोड़ रुपये और दूसरे सप्ताह में 40 लाख रुपये कमाए। इसके बाद तीसरे सप्ताह में कलेक्शन बढ़कर 10.40 करोड़ रुपये हो गया। चौथे सप्ताह में फिल्म ने 61 करोड़ रुपये का कारोबार किया। फिल्म की लोकप्रियता का असर पांचवें और छठे सप्ताह में भी दिखाई दिया। इस दौरान इसकी कमाई लगभग 90.25 करोड़ और 80.25 करोड़ रुपये रही। सातवें सप्ताह में फिल्म ने 44.80 करोड़ रुपये कमाए, जबकि आठवें सप्ताह में कलेक्शन 29.20 करोड़ रुपये रहा। नौवें सप्ताह में कमाई घटकर अनुमानित 10.60 करोड़ रुपये रह गई।

21 साल की अनूप्रिया नागर की संजय दत्त ने की तारीफ

‘हनुमान अंश’ की सफलता के साथ इसकी युवा निर्माता अनूप्रिया नागर भी सुर्खियों में हैं। अभिनेता संजय दत्त ने 21 साल की उम्र में फिल्म के लिए उनके योगदान को उल्लेखनीय बताया। सोमवार, 12 अक्टूबर को उन्होंने इंस्टाग्राम पर अनूप्रिया के साथ एक तस्वीर साझा की और उनकी उपलब्धि की सराहना की।

संजय दत्त ने अपने संदेश में कहा कि उन्होंने कई फिल्मों को आते-जाते देखा है और कुछ फिल्मों ने इतिहास बनाया है। उनके मुताबिक, महज 21 साल की उम्र में अनूप्रिया ने ‘हनुमान अंश’ के लिए जो हासिल किया है, वह वास्तव में शानदार है। उन्होंने उनके भविष्य के प्रोजेक्ट्स में सहयोग करने की इच्छा भी जाहिर की।

नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है फिल्म

विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी ‘हनुमान अंश’ आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है। उनके अनुयायी उन्हें महाराज-जी के नाम से जानते हैं और भगवान हनुमान का अवतार मानते हैं। फिल्म की कहानी और आध्यात्मिक विषय ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।



Source link

You may also like

Leave a Comment