Home Box OfficeDrishyam 3 ने 11वें दिन ही छीना Hanuman Ansh का सिंहासन, सोमवार को बरसी ‘भोलेनाथ’ की कृपा; बनाया नया रिकॉर्ड

Drishyam 3 ने 11वें दिन ही छीना Hanuman Ansh का सिंहासन, सोमवार को बरसी ‘भोलेनाथ’ की कृपा; बनाया नया रिकॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर बनी फिल्म हनुमान अंश कितनी भी तेज रफ्तार से भाग रही हो, लेकिन अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) के सामने मूवी को आखिरकार घुटने टेकने ही पड़ गए हैं।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर हर दिन धमाकेदार कमाई कर रही दृश्यम 3 ने सोमवार को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश(Hanuman Ansh) का सबसे बड़ा रिकॉर्ड तोड़कर सिंहासन पर कब्जा जमा लिया है।

500 करोड़ कमाने के करीब पहुंची दृश्यम 3

जिस तरह से हनुमान अंश टॉक्सिक, आवारापन 2 के साथ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर बड़ी-बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ रही थी, उससे ये लग नहीं रहा था कि दृश्यम 3 (Drishyam 3 Collection) इतनी जल्दी डिवोशनल ड्रामा फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ देगी, लेकिन सोमवार को अजय देवगन की फिल्म ने ये कर दिखाया है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, दृश्यम 3 ने महज 11 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 489.74 करोड़ की कमाई की है, जबकि इस फिल्म के सामने हनुमान अंश (Hanuman Ansh)ने सिर्फ 437 करोड़ का बिजनेस किया है। दृश्यम 3 ने हनुमान अंश से 52 करोड़ रुपए ज्यादा कमा लिए हैं। फिल्म को वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 11 करोड़ रुपए कमाने हैं।

Untitled design - 2026-10-06T080201.616

किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी दृश्यम 3?

दृश्यम 3 का जादू भारत के साथ-साथ विदेशी ऑडियंस के सिर चढ़कर भी बोल रहा है। जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का नेट कलेक्शन 315.25 करोड़ के आसपास हुआ है, तो वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 111.50 करोड़ की कमाई की है। दृश्यम 3 मोहनलाल की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म से बिल्कुल अलग है।

Untitled design - 2026-10-10T081333.710

अजय देवगन की दृश्यम 3 इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। बॉर्डर 2 और हनुमान अंश को पीछे छोड़ने के बाद ये मूवी बस अब धुरंधर 2 (Dhurandhar 2 ) से कमाई के मामले में पीछे है। अजय देवगन की फिल्म की कहानी कैसे आगे बढ़ रही है। इसे देखने का फैंस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे हैं। दृश्यम 3 नेटफ्लिक्स (Netflix)पर आएगी। फिल्म मिड नवंबर तक ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाएगी। 



Source link

You may also like

Leave a Comment