Home Viral‘टोल दिए बिना कहा चले’, पैदल चल रहे यात्री के सिर पर गिरा टोल का बूम बैरियर, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

‘टोल दिए बिना कहा चले’, पैदल चल रहे यात्री के सिर पर गिरा टोल का बूम बैरियर, VIDEO देख नहीं रोक पाएंगे हंसी

by BollywoodNewsAndMovie


डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के एक टोल प्लाजा का ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

वायरल वीडियो में टोल प्लाजा से गाड़ियां गुजर रहीं हैं। एक गाड़ी जाती है, उसके बाद दूसरी और फिर तीसरी। गाड़ियों का क्रम यूं ही चलता रहता है, लेकिन तभी वीडियो में एक व्यक्ति की एंट्री होती है, जो बिना किसी रोक-टोक के टोल से पैदल निकल रहा है।

सिर से टकराया टोल का बूम बैरियर

तभी कुछ वहां ऐसा होता है, जिसे जिसने भी देखा वह अपनी हंसी नहीं रोक पाया। व्यक्ति जैसे ही टोल के बूम बैरियर के नीचे से गुजरता है, वो ऑटोमेटिक बूम बैरियर उसके सिर पर आ गिरता है। बैरियर के सिर से टकराने से वह तुरंत जमीन पर गिर जाता है और फिर अपना सिर सहलाते हुए आगे बढ़ जाता है।

यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर यूजर्स बहुत ही मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, ‘सीन बढ़िया है, दुख भी हुआ और हंसी भी आ रही है।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘बिना टोल दिए कहां चल दिए।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘टोल मिल गया।’



Source link

You may also like

Leave a Comment