Home Box OfficeBox Office: नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ से चुटकी भर पीछे ‘दृश्‍यम 3’, अजय देवगन की फिल्म 13वें दिन भी बम्पर – ajay devgn drishyam 3 box office collection day 14 hanuman ansh 10th thursday business

Box Office: नीम करोली बाबा की ‘हनुमान अंश’ से चुटकी भर पीछे ‘दृश्‍यम 3’, अजय देवगन की फिल्म 13वें दिन भी बम्पर – ajay devgn drishyam 3 box office collection day 14 hanuman ansh 10th thursday business

by BollywoodNewsAndMovie


‘दृश्‍यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर गजब की धूम मचाी है। अजय देवगन की ये फिल्म भारत में करीब-करीब ‘हनुमान अंश’ के बराबर कमाई कर चुकी है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने गुरुवार को कितनी कमाई की है।

Ajay Devgn Drishyam 3 Box Office Day 14
दृश्‍यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 14वीं दिन
‘दृश्‍यम 3’ ने काफी कम समय में बॉक्स ऑफिस पर भारत में करीब-करीब ‘हनुमान अंश’ के बराबर कमाई कर ली है। ‘दृश्‍यम 3’ केवल 13 दिनों में ही देश की तीसरी सबसे धांसू कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। वहीं नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ को थिएटरों में 70 दिन गुजर चुके हैं। अपने 10वें सप्ताह में फिल्म ने ₹11.00Cr की धांसू कमाई की है।

‘दृश्यम’ के हर फैन को अब 2 अक्टूबर का सच अच्छी तरह से पता है। ‘दृश्यम 3‘ में एक और नई तारीख है जिसका विजय सलगांवकर के किरदार से गहरा कनेक्शन है। ‘दृश्‍यम 3: द कन्‍क्लूजन’ की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां आकर 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी। बेटे समीर को खोने वाली पूर्व आईजी मीरा देशमुख (तब्बू) के निराशा में खुद की जान लेने की कोशिश से शुरू होती है और यहां से शुरू होती है विजय सलगावकर से बदला लेने की कहानी। फिल्म में क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर यानी जयदीप अहलावत की भी एंट्री होती है। पुलिस के पास विजय के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए इस बार नए सबूत हैं, गवाह हैं, और कोई केस न हारने वाला वकील इंद्रजीत शेट्टी (प्रकाश राज) भी है। ऐसे में ‘2 अक्टूबर को क्या हुआ था?’ के बाद, अब सवाल यह है कि ’23 जुलाई को क्या हुआ था?’

‘दृश्‍यम 3’ ने 13वें दिन की कितनी कमाई

‘दृश्‍यम 3’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 13वें दिन भी अच्छी कमाई की है। Sacnilk के आंकड़ों पर नजर डालें तो अजय देवगन और तब्बू की इस फिल्म ने 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को ₹4.25Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर ये फिल्म अब तक लगभग ₹333.00Cr का कलेक्शन कर चुकी है, जो ‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई (₹338.99 Cr) से बस कुछ ही पीछे है।

संत बाबा नीम करौली महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’

प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौली महाराज के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ अगस्त 2026 में बिना किसी शोर-शराबे के रिलीज है। रिलीज होने के 16 दिनों तक फिल्म को लेकर किसी को कोई भनक भी नहीं थी। आखिरकार 17वें दिन से फिल्म की कमाई में ऐसी उछाल आई कि ये आंधी की तरह खबरों में छाने लगी। ये कहानी उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव के एक युवा लड़के लक्ष्मण (लक्ष्मी नारायण) की है जो छोटी उम्र में अपनी मां की मौत से सदमे में है और उन्हें खोने के बाद वह भगवान को ढूंढने के लिए घर त्याग देते हैं, ताकि वह अपनी मां से मिल सकें। यही बच्चा आगे बढ़कर नीम करोली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हो जाते हैं।

‘हनुमान अंश’ की 70वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ने 70वें दिन 65 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने कुल मिलाकर अब तक देश भर में ₹338.99Cr का नेट कलेक्शन किया है और करीब ₹400.05 Cr की ग्रॉस कमाई कर चुकी है। वहीं इसने वर्ल्डवाइड ₹448.33 Cr की कमाई की है। ‘हनुमान अंश’ भारत में इस साल अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

अर्चना सिंह

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें