‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर गजब की धूम मचाी है। अजय देवगन की ये फिल्म भारत में करीब-करीब ‘हनुमान अंश’ के बराबर कमाई कर चुकी है। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने गुरुवार को कितनी कमाई की है।

‘दृश्यम’ के हर फैन को अब 2 अक्टूबर का सच अच्छी तरह से पता है। ‘दृश्यम 3‘ में एक और नई तारीख है जिसका विजय सलगांवकर के किरदार से गहरा कनेक्शन है। ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ की कहानी वहीं से शुरू होती है जहां आकर 2022 में आई ‘दृश्यम 2’ खत्म हुई थी। बेटे समीर को खोने वाली पूर्व आईजी मीरा देशमुख (तब्बू) के निराशा में खुद की जान लेने की कोशिश से शुरू होती है और यहां से शुरू होती है विजय सलगावकर से बदला लेने की कहानी। फिल्म में क्राइम ब्रांच के एसपी राजवीर सिंह तोमर यानी जयदीप अहलावत की भी एंट्री होती है। पुलिस के पास विजय के झूठ का पर्दाफाश करने के लिए इस बार नए सबूत हैं, गवाह हैं, और कोई केस न हारने वाला वकील इंद्रजीत शेट्टी (प्रकाश राज) भी है। ऐसे में ‘2 अक्टूबर को क्या हुआ था?’ के बाद, अब सवाल यह है कि ’23 जुलाई को क्या हुआ था?’
‘दृश्यम 3’ ने 13वें दिन की कितनी कमाई
‘दृश्यम 3’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने 13वें दिन भी अच्छी कमाई की है। Sacnilk के आंकड़ों पर नजर डालें तो अजय देवगन और तब्बू की इस फिल्म ने 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को ₹4.25Cr की कमाई की है। कुल मिलाकर ये फिल्म अब तक लगभग ₹333.00Cr का कलेक्शन कर चुकी है, जो ‘हनुमान अंश’ की कुल कमाई (₹338.99 Cr) से बस कुछ ही पीछे है।
संत बाबा नीम करौली महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’
प्रसिद्ध संत बाबा नीम करौली महाराज के जीवन और उनकी आध्यात्मिक यात्रा पर आधारित फिल्म ‘हनुमान अंश’ अगस्त 2026 में बिना किसी शोर-शराबे के रिलीज है। रिलीज होने के 16 दिनों तक फिल्म को लेकर किसी को कोई भनक भी नहीं थी। आखिरकार 17वें दिन से फिल्म की कमाई में ऐसी उछाल आई कि ये आंधी की तरह खबरों में छाने लगी। ये कहानी उत्तर प्रदेश के अकबरपुर गांव के एक युवा लड़के लक्ष्मण (लक्ष्मी नारायण) की है जो छोटी उम्र में अपनी मां की मौत से सदमे में है और उन्हें खोने के बाद वह भगवान को ढूंढने के लिए घर त्याग देते हैं, ताकि वह अपनी मां से मिल सकें। यही बच्चा आगे बढ़कर नीम करोली बाबा के नाम से प्रसिद्ध हो जाते हैं।
‘हनुमान अंश’ की 70वें दिन की कमाई
Sacnilk के मुताबिक, ‘हनुमान अंश’ने 70वें दिन 65 लाख रुपये की कमाई की है। इस फिल्म ने कुल मिलाकर अब तक देश भर में ₹338.99Cr का नेट कलेक्शन किया है और करीब ₹400.05 Cr की ग्रॉस कमाई कर चुकी है। वहीं इसने वर्ल्डवाइड ₹448.33 Cr की कमाई की है। ‘हनुमान अंश’ भारत में इस साल अब तक सबसे अधिक कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है।

