Home Box OfficeJailer 2 Day 1 Worldwide: ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 125 करोड़ के पार हुई ‘जेलर 2’, साल 2026 की टॉप 5 तमिल फिल्मों मे की एंट्री

Jailer 2 Day 1 Worldwide: ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 125 करोड़ के पार हुई ‘जेलर 2’, साल 2026 की टॉप 5 तमिल फिल्मों मे की एंट्री

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत ने एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी है. सुपरस्टार की नई फिल्म ‘जेलर 2’ गुरुवार, 15 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला है. एडवांस बुकिंग के दौरान ही फिल्म की भारी डिमांड देखी गई थी, और रिलीज होते ही इसने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. इसी के साथ इसकी वर्ल्डवाइड ओपनिंग जबरदस्त रही है. चलिए यहां जानते हैं कि ‘जेलर 2’ ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में कितनी कमाई की है?

‘जेलर 2’ ने वर्ल्डवाइड कितने करोड़ से की ओपनिंग?
बता दें कि रिलीज के पहले दिन, ‘जेलर 2’ ने 16 हजार 599 शोज के जरिए भारत में कुल 59.70 करोड़ की नेट कमाई की. इसमें से इसने तमिल से 43.35 करोड़, तेलुगु से 12.50 करोड़, हिंदी से 3.50 करोड़ और कन्नड़ से 0.35 करोड़ की कमाई की. जिसके बाद भारत में इसका पहले दिन का कुल ग्रॉस कलेक्शन 70.25 करोड़ रहा.

वहीं ओवरसीज में इस फिल्म ने कुल 55.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया है, जिससे इसका दुनिया भर में ओपनिंग डे का कुल ग्रॉस कलेक्शन 125.25 करोड़ हुआ है.

वर्ल्डवाइड तमिल की टॉप 5 फिल्मों में हुई एंट्री
ग्लोबली 125.25 करोड़ की शानदार ओपनिंग के साथ इस  फिल्म ने पहले ही दिन 2026 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 तमिल फिल्मों में अपनी जगह बना ली है. ये डीसी के 105.11 करोड़ के वर्ल्डवाइड लाइफटाइम कलेक्शन को मात देकर रिलीज के पहले ही दिन साल की सबसे ज्यादा कमाई करन वाली 5वीं फिल् बन गई है.

2026 में दुनिया भर में सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 तमिल फिल्में

  • जन नायकन- 327.2 करोड़
  • करुप्पु- 314.79 करोड़
  • विश्वनाथ एंड संस- 212.23 करोड़
  • मंडाडी- 138.19 करोड़
  • जेलर 2- 125.25 करोड़ (ओपनिंग डे कलेक्शन)

‘जेलर 2’ के बारे में
सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित, ‘जेलर 2’ में रजनीकांत ‘टाइगर मुथुवेल पांडियन’ के रूप में वापसी की है. वहीं राम्या कृष्णन, योगी बाबू, मिर्ना और ऋत्विक ने भी अपनी भूमिकाओं को दोहराया है. नई कास्ट में विद्या बालन, एस. जे. सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु, अन्ना राजन और जतिन सरना शामिल हैं।.फिल्म में ऋतिक रोशन, मोहनलाल, शिव राजकुमार और जैकी श्रॉफ ने स्पेशल कैमियो किया है. इस फिल्म का म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है.



Source link

You may also like

Leave a Comment