Home Box Office‘जेलर 2’ के बाद भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा, बनी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

‘जेलर 2’ के बाद भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा, बनी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

by BollywoodNewsAndMovie


अजय देवगन इन दिनों फिल्म ‘दृश्यम 3’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. वहीं, जहां ये धुआंधार कमाई कर रही है इसी बीच रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया लेकिन इसकी रिलीज के बाद भी 14वें दिन अजय देवगन की फिल्म की कमाई पर खास असर नहीं पड़ा.

‘जेलर 2’ की रिलीज के बाद भी अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा बिजनेस कर लिया है. हालांकि, कोईमोई के अनुसार, 13वें दिन के मुकाबले 14वें दिन इसकी कमाई में 22.73% की गिरावट दर्ज की गई, इसके बावजूद भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड सेट कर दिया है. चलिए बताते हैं इसके बारे में.

‘दृश्यम 3’ ने 14वें दिन कितना कमाया?

कोईमोई के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने दूसरे थर्सडे यानी कि 14वें दिन 4.25 करोड़ करोड़ का बिजनेस किया. जबकि फिल्म ने 13वें दिन 5.5 करोड़ का कलेक्शन किया था. इस लिहाज से ‘जेलर 2’ की रिलीज के बाद इसकी कमाई में 22.73% की गिरावट दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें: ‘जेलर 2’ ने पहले दिन तोड़ा ‘जन नायकन’ का रिकॉर्ड, बनी 2026 की तमिल की हाईएस्ट ओपनर

कोईमोई के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने ओपनिंग वीक में 243.5 करोड़ तो सेकंड वीक में 90 करोड़ का कलेक्शन किया. इस लिहाज से इसकी कमाई में 63.04% की गिरावट आई. वहीं, फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 333.5 करोड़ हो चुका है. इसके साथ ही फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 393.54 करोड़ हो चुका है.

‘दृश्यम 3’ बनी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

कोईमोई के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ का बजट 110 करोड़ था और इसका कलेक्शन 333.5 करोड़ हो चुका है. इस लिहाज से फिल्म ने 223.5 करोड़ का प्रॉफिट कमा लिया है. वहीं, इसने 203.18% प्रॉफिट भी कमा लिया है, जिसके बाद ये ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म भी बन चुकी है.

कोईमोई के अनुसार, ‘दृश्यम 2’ इस फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म थी, जिसने 80 करोड़ के बजट में 240.59 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसका कुल प्रॉफिट 201% रहा था, जिसे अब ‘दृश्यम 3’ ने पीछे छोड़ दिया है. 

‘दृश्यम 3’ बनी 500 करोड़ कमाने वाली फिल्म

इतना ही नहीं, अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया है. इसका डंका दुनियाभर में बजा है. सैकनिल्क के अनसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 500 करोड़ के क्लब में एंट्री भी मार ली है. 14वें दिन के बाद इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 515 करोड़ हो चुका है. अजय देवगन की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास ही रच दिया है. ये अजय देवगन की भी हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन चुकी है.



Source link

You may also like

Leave a Comment