Last Updated:
अजय देवगन की सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ ने सिनेमाघरों में अपने दो हफ्ते सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं. रिलीज के 14वें दिन भी फिल्म की कमाई में गिरावट नजर आई. मगर अब भी यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 330 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार चुकी है. शानदार कहानी से सजी इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म को लेकर अब निगाहें तीसरे वीकेंड पर टिकी हैं.
‘दृश्यम 3’ की भारत में कमाई 330 करोड़ के पार चली गई.
नई दिल्ली. बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को दो हफ्ते पूरे हो चुके हैं. इस बीच फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की और सबसे ज्यादा फायदा वीकेंड के दौरान मिला. खैर, 14वें दिन ‘दृश्यम 3’ ने बहुत कम कमाई की है. जानिए अजय देवगन की सस्पेंस थ्रिलर ने भारत में अब तक टोटल कितना बिजनेस कर लिया है. ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर अब 350 करोड़ के आंकड़े की तरफ बढ़ रही है.
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन की मूवी ने 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को रात 11 बजे तक 4.25 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है. इस तरह, पिछले दिन यानी दूसरे बुधवार के मुकाबले कलेक्शन में कमी आई है. वीकेंड पर मिली शानदार उछाल के दम पर इस फिल्म ने घरेलू और ओवरसीज मार्केट में कई बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए. पिछले 14 दिनों यह मूवी भारत में टोटल 333 करोड़ रुपये का बिजनेस कर चुकी है. अब देखना है कि रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की रिलीज के बाद ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है.
‘दृश्यम 3’ ने पहले हफ्ते 245 करोड़ की कमाई
398 करोड़ पहुंचा भारत में ग्रोस कलेक्शन
वर्किंग डेज में भी फिल्म का जलवा कायम रहा. 11वें दिन (सोमवार) को फिल्म ने 6 करोड़, 12वें दिन 8.50 करोड़ और 13वें दिन 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 328.75 करोड़ और ग्रोस कलेक्शन 394 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अब 14 दिनों में ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ मूवी का ग्रोस कलेक्शन 398.43 करोड़ रुपये हो चुका है.
‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर
निर्देशक अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस फ्रेंचाइजी का आखिरी चैप्टर है. अपनी पिछली दोनों फिल्मों से अलग इस तीसरे पार्ट में एक पूरी तरह से ओरिजिनल कहानी दिखाई गई है. इसमें अजय देवगन एक बार फिर अपने आइकॉनिक रोल में नजर आ रहे हैं. उनके साथ श्रिया सरन, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव ने काम किया है. वहीं, पूर्व आईजी मीरा देशमुख के रूप में तब्बू और रजत कपूर की वापसी हुई है, जबकि जयदीप अहलावत एसपी राजवीर सिंह तोमर के किरदार में एंट्री लेते हैं.
About the Author

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
