Switzerland-Kashmir Similar Beauty: स्विटजरलैंड और कश्मीर दोनों ही अपने आम में कम खूबसूरत नहीं है। मगर कश्मीर हमारा अपना है, इसलिए उसे देखने जाने के लिए किसी भारतवासी को कोई वीजा नहीं लगता। कश्मीर और स्विटरजरलैंड की तुलना देखकर आप समझेंगे कि दोनों किस हद तक एक जैसे दिखते हैं।

स्वर्ग के 2 छोटे टुकड़े!
टेक ऑफ टेल्स हैंडल पर कपल ने अपनी भावनाएं लिखती है कि दो जगहें। दो देश। हजोरों किलोमीटर दूर। फिर भी, ये दोनों किसी स्वर्ग के एक ही छोटे से टुकड़े जैसे लगे। एक स्विट्जरलैंड के आल्प्स पहाड़ों के बीच और दूसरी, भारत के कश्मीर के एक बेहद खूबसूरत कोने में छिपी हुई। सच कहें तो, हमें यकीन ही नहीं हुआ कि ये दोनों जगहें एक-दूसरे से कितनी मिलती-जुलती थीं।
पहाड़ों के बीच बहता फिरोजी-नीला पानी, देवदार के पेड़ों से ढकी पहाड़ियों तक फैले हरे-भरे मैदान, दूर बर्फ से ढकी चोटियां, और सनसेट का नजारा—ऐसा लगता था मानो कोई पेंटिंग हो।
ट्रेन का सफर-पोस्टकार्ड का नजारा!
रियाश्री लिखती है कि यहां ट्रेन का सफर भी किसी पोस्टकार्ड के नजारे जैसा लग रहा था। स्विट्जरलैंड में कई बार ऐसा हुआ कि वहां के नजारों को देखकर हमें तुरंत गुरेज घाटी (कश्मीर) की याद आ गई। कपल बताते हैं कि कई बार, जब हमने कश्मीर के अपने वीडियो देखे, तो सोचा- अरे, क्या हमने बिल्कुल ऐसा ही नजारा स्विट्जरलैंड में भी नहीं देखा था?
यह कितनी कमाल की बात है कि इतनी दूर स्थित दो अलग-अलग जगहें आपको बिल्कुल एक जैसा जादू महसूस करा सकती हैं! एक ऐसी जगह है जहां जाने का सपना दुनिया भर के लोग देखते हैं, जबकि दूसरी हमारे अपने ही देश में छिपा एक ऐसा अनमोल रत्न है, जो उतना ही प्यार पाने का हकदार है।
समझ नहीं पा रहे क्या बेहतर है?
ट्रैवल कपल लिखते हैं कि इन दोनों जगहों का अनुभव लेने के बाद, हम सच में यह नहीं चुन पाए कि हमें कौन सी ज्यादा पसंद आई। क्योंकि कभी-कभी, अपने सपनों की खूबसूरती को खोजने के लिए आपको दुनिया के दूसरे कोने तक जाने की जरूरत नहीं होती। स्विट्जरलैंड और गुरेज घाटी।क्या आप झंडों को देखे बिना बता सकते हैं कि कौन सी जगह कहां की है?
कश्मीर हमारा ज्यादा सुंदर है!
कश्मीर को लेकर कमेंट सेक्शन में लोग प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। साथ ही, स्विटरजरलैंड को भी खूबसूरत बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कश्मीर एक ऐसी खूबसूरती है जिसे अभी तक देखा-परखा नहीं गया है! दूसरे यूजर ने लिखा कि दोनों देशों की सुंदरता एक जैसी है, फिर भी एक देश में बुनियादी ढांचा अच्छी तरह से विकसित और व्यवस्थित है, जबकि दूसरे देश अभी विकास कर रहा है।

