2
बॉक्स ऑफिस पर टूटे कई बड़े रिकॉर्ड्स
फिल्म जेलर 2 केवल कमाई के मामले में ही आगे नहीं है, बल्कि इसने कई रिकॉर्ड्स की झड़ी भी लगा दी है। साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म के इस सीक्वल ने पहले दिन बंपर कमाई के साथ तमिल सिनेमा की ऑल टाइम बिगेस्ट ओपनर लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।
सुपरस्टार रजनीकांत की इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए साल 2026 की सबसे बड़ी तमिल ओपनर का खिताब अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही यह इस साल की पहली ऐसी तमिल फिल्म बन गई है, जिसने रिलीज के पहले ही दिन 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का आंकड़ा छुआ हो। वैश्विक स्तर पर भी फिल्म ने पहले दिन 127 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर रिकॉर्ड बना दिया है।
