Home Box OfficeSunday Box Office Collection Day 3: ‘रणबाली’, ‘प्रहार’ या ‘नई नवेली’ – संडे को किस फिल्म का बजा डंका?, Bollywood Hindi News

Sunday Box Office Collection Day 3: ‘रणबाली’, ‘प्रहार’ या ‘नई नवेली’ – संडे को किस फिल्म का बजा डंका?, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


16 अक्टूबर को एक साथ तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं। इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ शामिल हैं।

Sunday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। इस शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की आंधी आई। 16 अक्टूबर को एक साथ तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं। इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ शामिल हैं। ऐसे में तीनों फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा मुकाबला होने वाला है। तो चलिए देखते हैं इन फिल्मों के तीसरे दिन के कलेक्शन और जानते हैं किसने किसको मात दी।

विजय-रश्मिका की ‘रणबाली’

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं। ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद ये दोनों अब ‘रणबाली’ में नजर आ रही है। विजय और रश्मिका की ‘रणबाली’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। राहुल सांकृतियन द्वारा निर्देशित यह पीरियड ड्रामा भारत में ब्रिटिश शासन के दौर पर आधारित है। ऐसे में अब ‘रणबाली’ के तीसरे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। ‘रणबाली’ ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये दूसरे दिन 7.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रणबाली’ ने संडे को 7.50 रुपये की कमाई की है। भारत में ‘रणबाली’ का अबतक का टोटल 24.05 करोड़ रुपये हो गया है।

राजकुमार राव की ‘प्रहार’

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ ने भी 16 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में राजकुमार के साथ वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आ रही हैं। ये एक लीगल ड्रामा और डॉक्यूड्रामा मूवी है, जो सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी दिलाने जैसी ऐतिहासिक मुकदमों की अदालती लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। ऐसे में अब ‘प्रहार’ के ओपनिंग डे पर 2.35 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 3.15 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, संडे को ‘प्रहार’ 3.65 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में ‘प्रहार’ का अबतक का टोटल 9.15 करोड़ रुपये हो गया है।

यामी गौतम की ‘नई नवेली’

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की ‘नई नवेली’ भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में आई है। इस मूवी में यामी के अलावा आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुनीता राजवर और आदिनाथ एम. कोठारे लीड रोल में हैं। बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी ‘नई नवेली’ एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। ऐसे में अब ‘नई नवेली’ के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। पहले दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 4.00 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘नई नवेली’ ने तीसरे दिन 4.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में ‘नई नवेली’ का अबतक का टोटल 11.65 करोड़ रुपये हो गया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

You may also like

Leave a Comment