Home Box OfficeJailer 2 Worldwide Box Office: ‘जेलर 2’ बनीं 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म! इन 2 मूवीज को दी मात, Entertainment Hindi News

Jailer 2 Worldwide Box Office: ‘जेलर 2’ बनीं 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म! इन 2 मूवीज को दी मात, Entertainment Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत की ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मूवी के साथ रजनीकांत ने सिनेमाघरों में वापसी की है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं।

Jailer 2 worldwide box office collection: नेल्सन दिलीपकुमार और रजनीकांत ने एक बार फिर कमाल कर दिखाया है। इनकी जोड़ी वो कर दिखाया, जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। इस फिल्म ने इतिहास रच दिया था। 2023 की अपनी हिट फिल्म ‘जेलर’ के बाद, इस जोड़ी ने फिल्म के सीक्वल के साथ एक और बड़ी सफलता हासिल की है। रजनीकांत की ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस मूवी के साथ रजनीकांत ने सिनेमाघरों में वापसी की है। फिल्म को फैंस और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने बंपर कमाई की और लगातार बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेर रही है। इंडिया में ही नहीं ‘जेलर 2’ वर्ल्डवाइड भी धमाल मचा रही है। ऐसे में ‘जेलर 2’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।

‘जेलर 2’ बनी 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म

‘जेलर 2’ ने अपने पहले वीकेंड से पहले ही दुनिया भर में 321 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं, अब इस मूवी ने इतिहास रच दिया है। इसने विजय की ‘जना नायकन’ और सूर्या की ‘करुप्पु’ की कुल कमाई (लाइफटाइम कलेक्शन) को भी पीछे छोड़ दिया है। ‘जेलर 2’ 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और शनिवार के अंत तक, फिल्म ने दुनिया भर में 321 करोड़ रुपये (ग्रॉस) और भारत में इसने लगभग 145 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की। ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के अनुसार, रविवार को ‘जेलर 2’ ने भारत में 21.60 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की, जिससे देश में इसकी कुल कमाई 165 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई। विदेशों से हुई कमाई को मिलाकर, रजनीकांत की यह फिल्म रविवार खत्म होने से पहले ही 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है।

इस फिल्मों को छोड़ा पीछे

एच. विनोथ और विजय की फिल्म ‘जना नायकन’, जो जुलाई में रिलीज होने के बाद से टॉप पर थी, ने अपने पूरे रन में दुनिया भर में 324.68 रुपये करोड़ की कमाई की। इससे पहले, जून में रिलीज हुई आर.जे. बालाजी और सूर्या की फिल्म ‘करुप्पु’ टॉप पर थी, जिसने 310.12 रुपये करोड़ कमाए थे। ‘जेलर 2’ अब इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म बुची बाबू सना और राम चरण की ‘पेद्दी’, जिसने 341.90 रुपये करोड़ कमाए थे उसको भी पीछे छोड़ने की राह पर है।

2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्में कलेक्शन
जेलर 2 321 करोड़ + (शनिवार तक)
जन नायकन 324 करोड़
करुप्पु 310 करोड़
विश्वनाथ एंड संस 209 करोड़
मंदादी 136 करोड़

‘जेलर 2’ की कास्ट

‘जेलर 2’ की बात करें तो ये साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है। फिल्म को नेल्सन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है। मूवी में रजनीकांत ने लीड रोल प्ले किया है। पहले पार्ट यानी ‘जेलर’ पहला पार्ट भी नेल्सन ने ही डायरेक्ट किया था। जेलर 2 में रजनीकांत के अलावा विजय सेतुपति, मोहनलाल, विद्या बालन, जैकी श्रॉफ और राम्या कृष्णन जैसे कलाकार नजर आए हैं। ऋतिक रोशन के साथ ही विजय सेतुपति जैसे कलाकारों ने कैमियो भी किया है। फिल्म में विद्या बालन ने विलेन की भूमिका निभाई है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)





Source link

You may also like

Leave a Comment