तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. 15 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म ने चार दिनों में ही 199 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार लिया था. जबकि सोमवार को अपने पांचवे दिन फिल्म 200 करोड़ क्लब में शामिल हो गई. आइए जानते हैं कि सोमवार को अपने पांचवें दिन फिल्म कैसा प्रदर्शन कर रही है?
‘जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 5’ (Jailer 2 Box Office Collection Day 5)
जेलर 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 15 अक्टूबर को दस्तक दी थी. फिल्म का मुकाबला विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाका की फिल्म ‘रणबाली’ से भी हो रहा है. हालांकि जेलर 2 फिर भी जमकर नोट छाप रही है. सोमवार, 19 अक्टूबर को जेलर 2 का थिएटर्स में पांचवा दिन है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को शाम 5 बजे तक जेलर 2 ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 23.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसकी ऑक्यूपेंसी 43 परसेंट रही. जेलर 2 के सोमवार को 10,020 शोज चल रहे हैं.
सोमवार को पार हुआ 200 करोड़ का आंकड़ा
गुरुवार, 15 अक्टूबर को ओपनिंग डे पर जेलर 2 ने इंडिया में 59.70 करोड़ रुपये का दमदार कलेक्शन किया था. दूसरे दिन शुक्रवार को इसका कलेक्शन 37.10 करोड़ रुपये दर्ज किया गया. शनिवार को तीसरे दिन फिल्म ने 47.25 करोड़ रुपये की कमाई की. जबकि रविवार को चौथे दिन 50 करोड़ से ज्यादा 55.85 करोड़ रुपये कमा डाले. चार दिनों में जेलर 2 का कारोबार 199.90 करोड़ रुपये हो चुका था. वहीं पांचवें दिन शाम 5 बजे तक इसकी इंडिया में टोटल नेट कमाई 222.97 करोड़ रुपये हो चुकी है.
‘जेलर 2’ की दमदार कास्ट
जेलर 2 रजनीकांत की साल 2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर का सीक्वल है. जेलर 2 को नेल्सन दिलीप कुमार ने डायरेक्ट किया है. जबकि प्रोड्यूसर कलानिधि मारन हैं. रजनीनकंत जेलर 2 में अपने किरदार को दोहराते हुए दिखाई दिए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर ने फिल्म के लिए 110 करोड़ तक चार्ज किए.
रजनीकांत के साथ फिल्म में सूर्या, विद्या बालन, राम्या कृष्णन, योगी बाबू और सूरज वेंजरामूदु जैसे कलाकार भी हैं. जबकि मिथुन चक्रर्ती भी इसका हिस्सा हैं. वहीं जैकी श्रॉफ, मोहनलाल और शिव राजकुमार जैसे दिग्गज एक्टर्स ने जेलर के बाद जेलर 2 में भी कैमियो किया है. जबकि ऋतिक रोशन ने भी स्पेशल अपीयरेंस दी है.
