
अरिश्फा और काजी तौकीर आपस में जबरदस्त भिड़ते नजर आ रहे हैं। काजी अरिश्फा पर चीखते हुए कहते हैं- मैंने कल तुम्हें बोला कि बाप-बेटी वाला अब ओवर हो चुका है। अब ये नॉनसेंस मेरे साथ मत करना। काजी बुरी तरह से अरिश्फा पर भड़क उठते हैं ।
‘मेरी बातों को कहीं और लेकर चली गई, घटिया सोच वाली लड़की’
अरिश्फा काजी को घटिया कहती हैं। काजी कहते हैं- तुम सेंसलेस गर्ल हो, गेटआउट। काजी कहते हैं, ‘जाओ नहाओ और दिमाग ठंडा करो, ये नॉनसेंस लड़की, मेरी बातों को कहीं और लेकर चली गई, घटिया सोच वाली लड़की, शटअप, मैं बहुत सीरियस हूं।’ काजी ने कहा, ‘मैं अपने बारे में कह रहा था, बात कहीं से कहीं ले गई। काजी ने कहा- मैंने कहा भाप निकल गया, बाप निकल गया, मैं कल वाले कॉन्टेस्ट में कह रहा था जो मैंने कहा था कि बाप-बेटी वाला ओवर हो गया है, चीप लड़की, मेरे साथ ड्रामेबाजी मत करना, सेंसलेस। तेरे को कुछ बताता नहीं है, कुछ कहता नहीं है तो कुछ भी करेगी, बेड गीला करेगी।’
माही ने कहा- कलेषी है तू
माही काजी के सपोर्ट में आ गईं और उन्होंने भी सुनाया। माही ने कहा- कलेषी है तू, यहां कलेष करने आई है। अरिश्फा ने कहा- मेरे पापा नहीं हैं तो मैं तो यही सोचूंगी न। अरिश्फा कैमरे के सामने बैठकर रोते हुए अपनी बातें सुना रही कि ये लोग मेरी परवरिश के लिए बोलते हैं, मां आपने मुझे सब साइड रहकर पाला है, आप बहुत स्ट्रॉन्ग हो।’ वहीं दूसरी तरफ माही भी रोने लगती हैं। माही कहती हैं, ‘मैं उससे (अरिश्फा) कई बार सोचती हूं बात करूं जैसे मैं तारा से करती हूं, वो बच्ची है, लेकिन वो बहुत बदतमीज है।’
‘मैंने कोई एलीमनी नहीं ली, मुझे लगता है कि वो जय के मेहनत के पैसे हैं’
माही ने कहा कि मैं सिंल मदर का दर्द समझती हूं क्योंकि मैं भी बच्ची को अकेले पाल रही हूं। वो बताती हैं कि जय उन्हें हमेशा कहते हैं कि मैं बेटी को संभालता हूं, तू जा घर से बाहर निकल। वो कहती हैं, ‘मैंने कोई एलीमनी नहीं ली क्योंकि मुझे लगता है कि वो जय के मेहनत के पैसे हैं। मैं जानती हूं कि उसका लॉकर मेरे लिए हमेशा खुला है लेकिन मुझे लगता है कि नहीं, वो उनके मेहनत के पैसे हैं, वो 16-16 घंटे खड़ा रहता है इसलिए मैंने कुछ नहीं लिया। मैंने जो किया वो सब अपने दम पर किया है।’
बिग बॉस घरवालों के 50% राशन काटने की घोषणा की
इसके बाद बिग बॉस घरवालों के 50% राशन काटने की घोषणा करते हैं क्योंकि कैप्टन के सहयोग से घर के नियम का उल्लंघन हुआ और घर के दो मेंबर एकसाथ वॉशरूम में घुसे। इसके बाद नए कैप्टंसी के लिए रेस की शुरुआत हुई और टास्क में स्काउट और काजी के बीच लड़ाई हो गई। काजी स्काउट पर ये बोलकर चिल्लाते दिखे कि तुमने लड़की के पैर क्यों पकड़े?
