‘बिग बॉस 20’ के इस नए एपिसोड में अरिश्फा और काजी तौकीर आपस में भिड़ते नजर आ रहे हैं। काजी ने कहा- तुम सेंसलेस गर्ल हो, गेटआउट।

अरिश्फा और काजी तौकीर आपस में जबरदस्त भिड़ते नजर आ रहे हैं। काजी अरिश्फा पर चीखते हुए कहते हैं- मैंने कल तुम्हें बोला कि बाप-बेटी वाला अब ओवर हो चुका है। अब ये नॉनसेंस मेरे साथ मत करना। काजी बुरी तरह से अरिश्फा पर भड़क उठते हैं ।
‘मेरी बातों को कहीं और लेकर चली गई, घटिया सोच वाली लड़की’
अरिश्फा काजी को घटिया कहती हैं। काजी कहते हैं- तुम सेंसलेस गर्ल हो, गेटआउट। काजी कहते हैं, ‘जाओ नहाओ और दिमाग ठंडा करो, ये नॉनसेंस लड़की, मेरी बातों को कहीं और लेकर चली गई, घटिया सोच वाली लड़की, शटअप, मैं बहुत सीरियस हूं।’ काजी ने कहा, ‘मैं अपने बारे में कह रहा था, बात कहीं से कहीं ले गई। काजी ने कहा- मैंने कहा भाप निकल गया, बाप निकल गया, मैं कल वाले कॉन्टेस्ट में कह रहा था जो मैंने कहा था कि बाप-बेटी वाला ओवर हो गया है, चीप लड़की, मेरे साथ ड्रामेबाजी मत करना, सेंसलेस। तेरे को कुछ बताता नहीं है, कुछ कहता नहीं है तो कुछ भी करेगी, बेड गीला करेगी।’

