Home Morning News (खास खबरें)Amroha News:पीईटी के दौरान तीन दिन शहर में भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री, 25 की सुबह लागू होगा डायवर्जन – Heavy Vehicles Will Be Barred From Entering The City For Three Days During The Pet; Traffic Diversions Will Come Into Effect On The Morning Of The 25th

Amroha News:पीईटी के दौरान तीन दिन शहर में भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री, 25 की सुबह लागू होगा डायवर्जन – Heavy Vehicles Will Be Barred From Entering The City For Three Days During The Pet; Traffic Diversions Will Come Into Effect On The Morning Of The 25th

by BollywoodNewsAndMovie


अमरोहा। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के दौरान शहर को जाम से बचाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है। 25 और 30 अक्तूबर तथा एक नवंबर को शहर में कार समेत भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। बाहरी वाहनों को बाईपास के रास्ते निकाला जाएगा। परीक्षा केंद्रों के आसपास बैरियर लगाकर परीक्षार्थियों के वाहन करीब 200 मीटर पहले रोक दिए जाएंगे। परीक्षार्थियों को निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करने के बाद पैदल केंद्र तक पहुंचना होगा।

जिले में पीईटी के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं, जहां 7104 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। तीनों तिथियों पर परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए यातायात पुलिस ने पार्किंग स्थलों के साथ ही वाहनों के आवागमन के रास्ते भी निर्धारित किए हैं।

ट्रैफिक सीओ अजय श्रोतिया ने बताया कि परीक्षा के दौरान निर्धारित रूट डायवर्जन का पालन कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि तीनों तिथियों पर अनावश्यक रूप से वाहन लेकर शहर में न आएं और परीक्षार्थी समय से घर से निकलकर निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करें। जीजीआईसी के परीक्षार्थियों के वाहनों की पार्किंग टीपी नगर पुल के नीचे दोनों ओर होगी। कुंदन मॉडल इंटर कॉलेज के अभ्यर्थी स्कूल परिसर में वाहन खड़े कर सकेंगे। जीआईसी के परीक्षार्थियों के लिए रेलवे माल गोदाम का खाली मैदान निर्धारित किया गया है। वहीं, आईएम इंटर कॉलेज, जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज और जेएस हिंदू इंटर कॉलेज के परीक्षार्थियों के वाहन जेएस हिंदू कॉलेज के सामने रामलीला मैदान में खड़े होंगे। अमरोहा से मुरादाबाद जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से कैलसा बाईपास और पाकबड़ा होकर निकलेंगे। नौगावां सादात से अमरोहा और मुरादाबाद जाने वाले वाहन याहियापुर बाईपास से अतरासी चौकी हाईवे की ओर जाएंगे, जबकि दिल्ली जाने वाले वाहन रज्जाकपुर और धनौरा बाईपास होकर हाईवे पर पहुंचेंगे। अतरासी चौकी से अमरोहा आने वाले वाहन एआरटीओ तिराहे से कल्याणपुरा रोड, बंबूगढ़ चौराहा, कांकर सराय और माया धर्मकांटा होकर शहर में प्रवेश करेंगे। जोया से आने वाले वाहन भी बंबूगढ़, कांकर सराय और माया धर्मकांटा होते हुए अमरोहा पहुंचेंगे। शहर से जोया और दिल्ली जाने वाले वाहन कांकर सराय से बंबूगढ़ होकर निकलेंगे। नौगावां सादात जाने वाले वाहन नंदन स्वीट्स से माया धर्मकांटा, कांठ रोड और बाईपास का रास्ता अपनाएंगे। इसके अलावा नंदन स्वीट्स से गांधी मूर्ति की ओर ई-रिक्शा और ऑटो के आवागमन पर रोक रहेगी। बंबूगढ़ चौराहे से बिजनौर रोड स्थित रीगल 77 होटल तक भी ई-रिक्शा और ऑटो प्रतिबंधित रहेंगे।



Source link

You may also like

Leave a Comment