Home Morning News (खास खबरें)Morning News Brief: मोहन भागवत बोले- बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; दीपके का खुलासा, मोदी बोले- मां भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा

Morning News Brief: मोहन भागवत बोले- बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; दीपके का खुलासा, मोदी बोले- मां भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा

by BollywoodNewsAndMovie


Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (20 अक्टूबर 2026) की खबरों में मोहन भागवत बोले- बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश; अभिजीत दीपके का बड़ा खुलासा, पीएम मोदी बोले- मां भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा; ट्रंप मिडटर्म चुनाव हार सकते हैं; लिवइन पार्टनर की हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे गिरफ्तार प्रमुख रहा।

1. मोहन भागवत बोले- बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश

विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का शताब्दी वर्ष विजयदशमी उत्सव और शस्त्र पूजन कार्यक्रम संघ मुख्यालय नागपुर में आयोजित हुआ। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) ने शस्त्र पूजा की है। भागवत ने कार्यक्रम को संबोधित किया। मोहन भागवत ने अपने भाषण में रिजीम चेंज पर विपक्ष को नसीहत दी। वहीं हाल के सरकार विरोधी प्रदर्शनों पर युवाओं और लोगों से कहा कि हम जब भी बंटे कमजोर हुए हैं। विदेशी ताकतें हमें अस्त-व्यस्त करने में लगी हुई है। देश में बांग्लादेश-फ्रांस जैसे हालात बनाने की कोशिश की जा रही है।

पढ़े पूरी खबर…….

2. अभिजीत दीपके का बड़ा खुलासा

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने आंदोलन को लेकर बड़ा खुलासा किया है। दशहरा के मौके पर जारी 16 मिनट के भावुक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि पार्टी के विरोध-प्रदर्शनों को आगे बढ़ाने और अहम फैसले लेने में सौरव दास और आशुतोष रांका की प्रमुख भूमिका रही। दीपके ने दोनों नेताओं को अपना भाई और परिवार बताते हुए ऐलान किया कि दिवाली तक CJP कोई विरोध-प्रदर्शन नहीं करेगी।

पढ़े पूरी खबर…….

3. पीएम मोदी बोले- मां भारती के शत्रुओं को पहचानना होगा

देशभर में विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वी दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में आयोजित दशहरा समारोह में हिस्सा लिया, जबकि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारका सेक्टर-10 में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। रावण दहन के बीच पीएम मोदी ने भगवान श्रीराम के आदर्शों, सुशासन, राष्ट्र प्रथम और जनकल्याण का संदेश दिया। उन्होंने देशवासियों से मां भारती के शत्रुओं को पहचानने और एकजुट होकर उनका मुकाबला करने का आह्वान किया।

पढ़े पूरी खबर…….

4. ट्रंप मिडटर्म चुनाव हार सकते हैं

अमेरिका में 3 नवंबर को होने वाले मिडटर्म चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पार्टी के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। महंगाई, ईरान के साथ जंग और ट्रम्प की घटती लोकप्रियता के बीच रिपब्लिकन पार्टी के लिए कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में अपना बहुमत बचाना मुश्किल हो गया है। 10 बड़े पब्लिक पोल में से सिर्फ 1 में रिपब्लिकन पार्टी आगे है।

पढ़े पूरी खबर…….

5. लिवइन पार्टनर की हत्या की आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के लखनऊ के युवा व्यवसाई शिवा शर्मा हत्याकांड से जुडी बड़ी खबर सामने आ रही है. मामले में यूपी STF ने महाराष्ट्र पुलिस के सहयोग से बड़ी कार्रवाई करते हुए नागपुर से श्रद्धा दुबे को गिरफ्तार किया है. शिवा वर्मा की मौत के बाद से श्रद्धा लगातार फरार चल रही थी. वह पिछले करीब 11 दिनों से फरारी काट रही थी। उसपर पुलिस ने 50000 का इनाम भी घोषित कर रखा था.

पढ़े पूरी खबर…….

कल की महत्वपूर्ण खबरें……

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

You may also like

Leave a Comment