जहां बीती रात काजी और अरिश्फा के बीच जमकर झगडा हुआ, वहीं एक बार फिर से दोनों के बीच प्यार उमड़ पड़ा है। अब ये सब देखकर माही विज का पारा चढ़ गया है।

अब आज गुरुवार के एपिसोड में टास्क में उदिति, अरिश्फा, काजी, स्काउट, यंग और आसिफ खान कैप्टेंसी की रेस में शामिल हैं। इस टास्क में कैप्टंसी के दावेदार बने लव गिल, आम्रपाली, माही, मनीष गोयल, मैरी कॉम, कनिका और आसिफ।
अरिश्फा बोलीं- आपने मेरे लिए स्टैंड लिया, थैंक यू सो मच
उदिति से बातें करते हुए अरिश्फा कहती हैं- मैं यंग के साथ कम्फर्टेबल थी लेकिन स्काउट के साथ नहीं। काजी और अरिश्फा में सुलह दिख रही है जिसके बाद माही विज काजी से नाराज दिख रही हैं। बीती रात काजी गेम के दौरान स्काउट पर इसलिए चिल्ला उठे क्योंकि टास्क में उन्होंने अरिश्फा के पैर खींचे थे। अब अरिश्फा काजी के कहती दिख रही हैं- आपने मेरे लिए स्टैंड लिया, थैंक यू सो मच। इसके बाद काजी उन्हें पुचकारते दिखते हैं और अरिश्फा कहती हैं- ठीक हूं मैं।
माही बोलीं- यहां कोई बैड टच वाला बंदा नहीं है
टास्क के दौरान अरिश्फा के पैर खींचने पर काजी स्काउट पर चिल्ला पड़े थे, जिसे लेकर अब माही ने क्लास लगाई और कहा- मैं अपनी लड़ाई खुद लड़ूंगी, वो छोटी बच्ची नहीं है, वो अपनी लड़ाई खुद लड़ सकती थी। इसपर काजी कहते हैं- मैंने गलती कर दी, नहीं करना चाहिए था। माही कहती हैं- हम बोलते हैं न कि लड़कियां लड़कों से कम नहीं हैं तो फिर यहां आकर क्यों अटक जाते हैं। उन्होंने कहा- यहां कोई बैड टच वाला बंदा नहीं है जिसको देखकर लगे की उसकी नजर गंदी है। काजी ने कहा- मुझे जो लगा मैंने कहा, अब आपको जिस नजरिए से देखना है देखिए।
अब काजी और माही दोनों एक-दूसरे के बारे में अलग-अलग ग्रुप के साथ बातें करते दिख रहे हैं।

