1
Bigg Boss 20 Qazi Touqeer Vs Scout OP: कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस 20 में रोज की तरह एक बार फिर से हंगामा मच गया है। बिग बॉस 20 के अपकमिंग एपिसोड में एक बार फिर से काजी तौकीर और स्कॉउट ओपी के बीच जोरदार बहस देखने के लिए मिल सकती है।
दरअसल, बिग बॉस 20 में टास्क के दौरान स्कॉउट ओपी गुस्से में उदिती के साथ बदसलूकी करते नजर आए थे। जिसके बाद स्कॉउट ओपी ये साफ करते है कि उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया था, वो टास्क के दौरान फ्लो में ऐसा हो गया था।
