Home Box OfficeThursday Box Office: ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ पर भारी पड़ी ‘रणबाली’, 3 हफ्ते बाद भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, Bollywood Hindi News

Thursday Box Office: ‘प्रहार’ और ‘नई नवेली’ पर भारी पड़ी ‘रणबाली’, 3 हफ्ते बाद भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा बरकरार, Bollywood Hindi News

by BollywoodNewsAndMovie


Thursday Box Office Report: बॉक्स ऑफिस के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास रहा। इस शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की आंधी आई। 16 अक्टूबर को एक साथ तीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुईं। इस लिस्ट में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की ‘रणबाली’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’ और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ शामिल हैं। वहीं, पहले से ही बॉक्स ऑफिस पर ‘दृश्यम 3’ मौजूद थी। ऐसे में इन सभी फिल्मों के बीच कमाई को लेकर तगड़ा मुकाबला होने वाला है। तो चलिए देखते हैं इन फिल्मों के कलेक्शन और जानते हैं किसने किसको मात दी।

विजय-रश्मिका की ‘रणबाली’

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आ रहे हैं। ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ के बाद ये दोनों अब ‘रणबाली’ में नजर आ रही है। विजय और रश्मिका की ‘रणबाली’ 16 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। राहुल सांकृतियन द्वारा निर्देशित यह पीरियड ड्रामा भारत में ब्रिटिश शासन के दौर पर आधारित है। ऐसे में अब ‘रणबाली’ के तीसरे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। ‘रणबाली’ ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला। ऐसे में अब इसके 7वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘रणबाली’ ने गुरुवार को 3.15 रुपये की कमाई की है। भारत में ‘रणबाली’ का अबतक का टोटल 45.20 करोड़ रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें:

‘दृश्यम 3’ को पछाड़ ‘जेलर 2’ बनीं 2026 की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसर इंडियन फिल्म

राजकुमार राव की ‘प्रहार’

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की ‘प्रहार’ ने भी 16 अक्टूबर को ही सिनेमाघरों में दस्तक दी है। इस फिल्म में राजकुमार के साथ वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आ रही हैं। ये एक लीगल ड्रामा और डॉक्यूड्रामा मूवी है, जो सरकारी वकील उज्ज्वल निकम के जीवन और 26/11 मुंबई आतंकी हमले के दोषी अजमल कसाब को फांसी दिलाने जैसी ऐतिहासिक मुकदमों की अदालती लड़ाई पर आधारित है। फिल्म में राजकुमार राव की एक्टिंग की तारीफ हो रही है। ‘प्रहार’ के ओपनिंग डे पर 2.35 करोड़ रुपये कमाए थे। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को ‘प्रहार’ 1.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में ‘प्रहार’ का अबतक का टोटल 17.15 करोड़ रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें:

‘मिर्जापुर: द मूवी’ के पीछे छुपा है 1977 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का राज! जानें…

यामी गौतम की ‘नई नवेली’

बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम की ‘नई नवेली’ भी शुक्रवार को सिनेमाघरों में आई है। इस मूवी में यामी के अलावा आदित्य कुलश्रेष्ठ, सुनीता राजवर और आदिनाथ एम. कोठारे लीड रोल में हैं। बालाजी मोहन के डायरेक्शन में बनी ‘नई नवेली’ एक हॉरर कॉमेडी मूवी है। ऐसे में अब ‘नई नवेली’ के रविवार के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। पहले दिन फिल्म ने 3.25 करोड़ रुपये कमाए। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘नई नवेली’ ने सातवें दिन 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में ‘नई नवेली’ का अबतक का टोटल 22.15 करोड़ रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें:

‘तबीयत ठीक नहीं थी तो बता देते…’ मंत्री सुबोध उनियाल ने दलेर मेहंदी पर साधा नि

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को क्रिटिक्स के साथ-साथ दर्शकों के भी शानदार रिव्यू मिल रहे हैं। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर रही है। इसी बीच अब ‘दृश्यम 3’ के गुरुवार यानी 21वें दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘दृश्यम 3’ ने 21वें दिन 2.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। भारत में ‘नई नवेली’ का अबतक का टोटल 361.85 करोड़ रुपये हो गया है।

(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)



Source link

You may also like

Leave a Comment