Home Box Officeरजनीकांत की ‘जेलर 2’ का 9वें दिन कमाल, ‘लियो’ के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का 9वें दिन कमाल, ‘लियो’ के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

by BollywoodNewsAndMovie


रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ पहले दिन से ही धमाकेदार कमाई के साथ लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है. इसने भारतीय  बॉक्स ऑफिस पर कॉलीवुड (तमिल सिनेमा) के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग वीक का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. वहीं अब ये दूसरे वीक में एंट्री कर गई है. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं कि ‘जेलर 2’  ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को कितना कलेक्शन किया है?

‘जेलर 2′ ने 9वें दिन कितनी कमाई की?
नेल्सन दिलीपकुमार निर्देशित ‘जेलर 2’ की रिलीज़ को लेकर मची भारी धूम के चलते, रजनीकांत की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग हासिल की थी. ​​यह एक्शन ड्रामा 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और एक हफ्ते के भीतर ही यह 2026 की अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई. 59.70 करोड़ के कलेक्शन के साथ खाता खोलने वाली इस फिल्म का पहले एक्सटेंडेड हफ्ते का कारोबार 334.35 करोड़ रुपये रहा. वहीं अब ये दूसरे हफ्ते में एंट्री कर गई है और इसके कलेक्शन में पहली बार बड़ी गिरावट भी दर्ज की जा रही है.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने रिलीज के 9वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को 14.50 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 8 दिनों की नेट कमाई अब 348.85 करोड़ रुपये हो गई है.

‘जेलर 2′ बनी तमिल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की कमाई में 9वें दिन बेशक मंदी दर्ज की गई लेकिन इसने फिर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. दरअसल इसने लियो के 341.04 के लाइफटाइम कलेक्शन के साथ ही अपनी प्रीक्वल जेलर की 348.55 करोड़ की लाइफटाइम कमाई को भी मात दे दी है. इसी के साथ ये तमिल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है.

भारत में तमिल की टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्में

  • 2.0 – 407.05 करोड़
  • जेलर 2 – 348.85 करोड़ (9 दिन का कलेक्शन)
  • जेलर 2- 348.55 करोड़
  • लियो – 341.04 करोड़
  • कुली – 285.01 करोड़

अल्लू अर्जुन भी हुए ‘जेलर 2′ के फैन
गुरुवार को, तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर फिल्म की और सुपरस्टार रजनीकांत की जमकर तारीफ की थी. उन्होंने लिखा था, “जेलर 2(फायर इमोजी), यह रजनीकांत सर के स्टार पावर, स्वैग और औरा का बेहतरीन प्रदर्शन है! एक ऐसी कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म जो आपके जोश को बढ़ा देती है!” उन्होंने संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर की भी खास तारीफ करते हुए लिखा, “भाई… अनिरुद्ध, आपने कमाल कर दिया! सभी कलाकारों, तकनीशियनों और निर्माता ने इस फिल्म में अपना दिल लगा दिया है. शोमैन नेल्सन दिलीपकुमार गारू ने एक शानदार हिट दी है.”

 



Source link

You may also like

Leave a Comment